9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहे की एंगल से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत

-गेहलावास गांव के पास
less than 1 minute read
Google source verification
Tractor trolley counterfoil, one's death

लोहे की एंगल से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत

जोधपुर. झंवर थानान्तर्गत गेहलावास गांव के पास गुरुवार अपराह्न लोहे की एंगलों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

हेड कांस्टेबल राणाराम के अनुसार गेहलावास गांव के पास गुरुवार अपराह्न में लोहे के एंगलों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रही थी। इस दौरान ट्रॉली का हुक टूट गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार लूणावास जाटान निवासी भेंपाराम (25) पुत्र पन्नाराम बिश्नोई व एक अन्य नीचे गिर गए और लोहे की एेंगलों से गंभीर घायल हो गए। ट्रॉली पलटने से अचानक तेज आवाज सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां भेंपाराम की मृत्यु हो गई। जबकि उसके सहयोगी के सिर व हाथ में चोट आई। परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग