9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली घुमटी पर चढ़ी

- चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली छोडक़र भागा
less than 1 minute read
Google source verification
tractor trolly hits traffic ghumati

मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली घुमटी पर चढ़ी


जोधपुर.
मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मिट्टी से भरा ट्रैक्टर व ट्रॉली गुरुवार देर रात हाईकोर्ट रोड पर पुराने पुलिस कन्ट्रोल रूम के बाहर यातायात घुमटी पर जा चढ़ा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। उदयमंदिर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली है।
पुलिस के अनुसार जालोरी गेट के अंदर खुदाई से निकली मिट्टी से भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली देर रात पावटा की तरफ से जा रही थी। पुराने पुलिस कन्ट्रोल रूम के पास पहुंचने पर एकदम से सामने आई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर घुमाने का प्रयास किया। जिससे वह अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर यातायात की घुमटी से टकराकर ऊपर चढ़ गया। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर को वहीं छोडक़र भाग निकला। हेड कांस्टेबल उमेश यादव मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर कब्जे में लिया। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर को वहीं छोडक़र भाग निकला। हेड कांस्टेबल उमेश यादव मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर कब्जे में लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग