9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 घंटे तक तीन लूप में चलेगा ट्रैफिक

- जालोरी गेट से नई सडक़ तक एक ही दिशा में चलना होगा - आमने-सामने व वाहन क्रॉसिंग नहीं होगी मान्य - एक दिन के ट्रायल में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों के आधार पर बनेगी रिपोर्ट  
2 min read
Google source verification
12 घंटे तक तीन लूप में चलेगा ट्रैफिक

12 घंटे तक तीन लूप में चलेगा ट्रैफिक

जोधपुर।
शहर के यातायात में नई प्रणाली लूपिंग सिस्टम को पुख्ता तौर पर लागू करने से पहले और डीपीआर व टैंडर प्रक्रिया में जाने से पहले प्रशासन इसका एक दिन का ड्राइरन करने जा रहा है। 4 मार्च को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे यानि 12 घंटे के इस पूर्वाभ्यास में जालोरी गेट से नई सडक़ के बीच तीन अलग-अलग लूप से यातायात गुजरेगा। इसमें एक ही दिशा में वाहन गुजरेंगे। एक दिन के इस प्रयोग में क्या परेशानी जनता को, व्यापारियों और प्रशासन को आती है, उस हिसाब से आगे का प्रोजेक्ट बनेगा।

राज्य सरकार ने हालही बजट में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लूपिंग सिस्टम को लागू करने की घोषणा की है, इससे पहले प्रबुद्धजन के समक्ष मशहूर आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने प्रजेंटेशन कर लूप सिस्टम समझाया था। इसे धरातल पर स्थाई रूप से लागू करने से पहले 4 मार्च को एक दिन का ट्रायल रखा जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन, जेडीए, नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करेगा। आमजन से एक दिन के लिए इसमें सहयोग करने की अपील की गई है।

इस प्रकार रहेगा कल यातायात

- जालोरी गेट सर्किल से राजरणछोरदास मंदिर, पुरी तिराहा से नई सडक़ सर्किल से टर्न लेकर फिर पुरी तिराहा रेलवे स्टेशन तक और रेलवे स्टेशन से ओलम्पिक सर्किल से जालोरी गेट तक एक लूप रहेगा, यानि एक तरफ यातायात चलेगा।
- दूसरा लूप पुरी तिराहे से सोजती गेट तकिया चांद शाह मार्केट, बाईजी का तालाब होते हुए जालोरी गेट तक रहेगा, इसमें भी एक तरफा ही यातायात रहेगा।

- तीसरा लूप पुरी तिराहे से रेलवे स्टेशन, राजरणछोड़दास मंदिर और फिर पुरी तिराहे तक होगा।

यह ध्यान रखने वाली बात

यदि कोई जालोरी गेट से निकला है और उसे रेलवे स्टेशन जाना है तो उसे पूरे लूप का चक्कर निकाल कर आना होगा। रिवर्स नहीं ले सकेंगे और ट्रैफिक लाइट फ्री यातायात रहेगा। जिस दिशा में यातायात चल रहा है उस सडक़ पर सामने कोई वाहन नहीं आ सकेगा।

इनका कहना...
फिलहाल एक दिन का ट्रायल कर रहे हैं, प्रयास यह है कि जब स्थाई रूप से लागू करें तो क्या परेशानी आती है उसका अध्ययन कर सके। एक दिन पूरे एन्फोर्समेंट के साथ इसे लागू किया जाएगा।

- कमर चौधरी, आयुक्त, जेडीए जोधपुर।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग