9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY DOUBLING WORK–जयपुर-जोधपुर के बीच नहीं अटकेगी ट्रेनें

- जोधपुर-जयपुर रूट पर दोहरीकरण कार्य जोरों पर - यात्रियों का बचेगा समय
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 07, 2023

RAILWAY DOUBLING WORK--जयपुर-जोधपुर के बीच नहीं अटकेगी ट्रेनें

RAILWAY DOUBLING WORK--जयपुर-जोधपुर के बीच नहीं अटकेगी ट्रेनें

जोधपुर।

जोधपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियाें का सफर और ज्यादा आसान व सुलभ होगा। जोधपुर-जयपुर मार्ग पर ट्रेंने क्रॉसिंग व अन्य कारणों से लेट नहीं होंगी, अटकेंगी नहीं। इसके लिए रेलवे दोहरीकरण कर रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के पश्चिम राजस्थान से संपर्क स्थापित करवाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग फुलेरा-डेगाना-राइ काबाग रेलखंड के दोहरीकरण कार्य लक्ष्यानुसार किया जा रहा है। फुलेरा-डेगाना-राईकाबाग रेलखंड की कुल लम्बाई 253 रूट किलोमीटर है तथा इस परियोजना पर 1510 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल दोहरीकरण पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन समय में कमी आएगी तथा क्रॉसिंग में लगने वाले समय में बचत होगी साथ ही सवारी गाड़ियां समय पर अपने गंतव्य स्थल को पहुंचेगी।

--

यह होगा फायदा

- जोधपुर मंडल में रेल दोहरीकरण पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन समय में कमी आएगी।

- क्रॉसिंग में लगने वाले समय में बचत होगी।

- सवारी गाड़ियां समय पर अपने गंतव्य स्थल को पहुंचेगी।

- मालगाड़ियों का संचालन सुगम होगा और निर्धारित स्टेशन तक जल्दी पहुंच सकेगी।

--------------------------

इन रेलखंडों पर पूरा हुआ दोहरीकरण कार्य

- 82.02 किमी बोरावड-मेड़ता रोड खंड पर ।

- 26 किमी द्वितीय खंड में मेड़ता रोड से खारिया खंगार पर।

- 20 किमी बोरावड़ से कुचामन सिटी तक।

- 30 किमी खारिया खंगार से पीपाड़ रोड तक।

- 44 किमी पीपाड़ से राइकाबाग तक।

--------

यह कार्य प्रगति पर

- 50 किमी कुचामन सिटी से फुलेरा रेलमार्ग।

-------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग