9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्र्यंबकेश्वर गौतमाश्रम ट्रस्ट की बैठक : शहीद जवानों के सम्मान में नहीं पहने साफे

त्र्यंबकेश्वर गौतमाश्रम ट्रस्ट की बैठक में 70 नए ट्रस्टी बने
less than 1 minute read
Google source verification
Trimbakeshwar Gautamashram Trust : No saffron in honor of martyrdom

त्र्यंबकेश्वर गौतमाश्रम ट्रस्ट की बैठक : शहीद जवानों के सम्मान में नहीं पहने साफे

जोधपुर.

त्र्यंबकेश्वर गौतमाश्रम ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को चौपासनी रोड पर जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर के पीछे स्थित गौतम सभा भवन में हुई। बैठक में 40 पुरुष व 30 महिला सहित 70 नए सदस्य बनाए गए।

इनसे सदस्यता शुल्क के तौर पर 10 लाख रुपए प्राप्त हुए। बैठक में ट्रस्ट के सचिव झूंबरलाल उपाध्याय ने गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की।

कार्यक्रम में महासभा की महाराष्ट्र प्रांतीई इकाई के अध्यक्ष बनवारीलाल गौतम ने त्र्यंबकेश्वर गौतमाश्रम के लिए सहयोग का आग्रह किया।

बैठक की शुरुआत में अतिथि अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कश्मीर में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए माला व साफा पहनाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पुलवामा में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गौतम सभा जोधपुर संभाग के अध्यक्ष महेश जाजड़ा ने सभी का स्वागत किया।

महासभा के प्रधानमंत्री नंदकिशोर शर्मा नेक ने त्र्यंबकेश्वर का धार्मिक व सामाजिक महत्व बताया। त्र्यंबकेश्वर गौतमाश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश गील ने ट्रस्ट की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

महासभा के संरक्षक सीताराम जोशी, महासभा की महिला उपाध्यक्ष राधा पंचारिया सोलापुर, जेएनवीयू सिंडीकेट सदस्य तथा छात्र संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पंचारिया, समाजसेवी ओमानंद द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जवाहरलाल उपाध्याय ने बताया कि बैठक में देश भर से ट्रस्ट की कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। समाजसेवी नरेश जाजड़ा ने त्र्यंबकेश्वर गौतमाश्रम में हॉल निर्माण के लिए 11 लाख रुपए सहयोग की घोषणा।

बैठक में मोहन जोशी, मगराज कांगला, सतीशचंद्र गील, श्यामसुन्दर उपाध्याय, राधेश्याम नाराणिया, भंवरलाल पंचारिया बेदू, अरविन्द उपाध्याय, श्रवणकुमार उपाध्याय, सुनीलदत्त सांखी, प्रकाश राणेजा, माधोप्रकाश जाजड़ा, कुशाल रोहीवाल, प्रदीप राणेजा उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन ललित प्रकाश सांखी व दुष्यंत राणेजा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग