9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नौनिहालों की सेहत सुधारने देंगे तिगुना पोषाहार

अब तीन किलो चना दाल व ढाई किलो गेंहू दे रहे- कोरोना के चलते आंगनबाड़ी हैं बंद, घर पर ही बच्चों को दिया जा रहा पुरक पोषाहार
less than 1 minute read
Google source verification
अब नौनिहालों की सेहत सुधारने देंगे तिगुना पोषाहार

अब नौनिहालों की सेहत सुधारने देंगे तिगुना पोषाहार

जोधपुर
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत बच्चों को अब सरकार ने तीगुना पुरक पोषाहार (टेक होम राशन) के रूप में देना शुरू कर दिया है। जिससे की बच्चों को बेहतर पोषण मिल सके। कोरोना के चलते वर्तमान में जिले भर के आंगनबाड़ी केन्द्र बंद है। ऐसे में टेक होम राशन के रूप में बच्चों के घर पर ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पुरक पोषाहार के रूप में एक किलो चना दला व एक किलो गेंहू दिया जा रहा था। अब पुरक पोषाहार की यह मात्रा बढ़ा दी है। ऐसे में छह वर्ष तक के बच्चे को एक माह में तीन किलो चना दाल व ढाई किलो गेंहू दिया जा रहा है। तथा अतिकुपोषित बच्चे को साढ़े तीन किलो गेंहू व तीन किलो चना दाल दी जा रही है। इसके साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी प्रतिमाह तीन किलो चना दाल व तीन किलो गेंहू दे रहे है।


37 हजार से ज्यादा बच्चे होंगे लाभान्वित
जोधपुर शहर सहित मंडोर, लूणी, ओसियां, बावड़ी, तिवरी, बिलाड़ा, भोपालगढ़, फलौदी, बाप, शेरगढ़, बालेसर ब्लॉक में वर्तमान में 2541 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहे है। जहां 37 हजार 614 बच्चे आ रहे है, जो लाभान्वित होंगे।


इन्होंने कहा
जुलाई से इस नई व्यवस्था को शुरु किया है। नेफेड से दाल व एफसीआई से गेंहू ले रहे है। अभी तक दो किलो दाल पंजीकृत बच्चों के परिजनों को दिए है। शेष एक किलो दाल सप्लाई आते ही देंगे।
- रानीदान बारहठ, कार्यवाहक डिप्टी डायरेक्टर, समेकित बाल विकास सेवाएं, जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग