9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परेशान शिक्षक का शव नहर में मिला

परेशान शिक्षक ने नहर में डूबकर दी जान
less than 1 minute read
Google source verification
परेशान शिक्षक का शव नहर में मिला

परेशान शिक्षक का शव नहर में मिला

जोधपुर.
मथानिया थानान्तर्गत गगाड़ी गांव में राजीव गांधी लिफ्ट केनाल के पंपिंग स्टेशन-७ में लोहे की जाली में फंसा शिक्षक का शव मिला। कोरोना में आर्थिक तंगी की वजह से लाखों रुपए से निर्मित छात्रावास के बाधित होने से मृतक मानसिक तनाव में था।
थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा के अनुसार मतोड़ा थानान्तर्गत पड़ासला गांव निवासी मोहनराम (४०) पुत्र किस्तूरराम जाट का शव गगाड़ी में राजीव गांधी लिफ्ट केनाल की जाली में फंसा मिला। उसकी तलाश में पहुंचे परिजनों ने मृत्यु पर अंदेशा जताया। इस पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

नहीं चला हॉस्टल
पुलिस का कहना है कि मृतक मोहनराम निजी विद्यालय में शिक्षक था। उसने दो-तीन साल पहले ही ओसियां में लाखों रुपए से छात्रावास बनाया था, लेकिन कोरोना व लॉक डाउन से छात्रावास के संचालन में व्यवधान हो गया। इससे वह आर्थिक तंगी में पहुंच गया। वह शनिवार को गांव से जोधपुर के लिए निकला था। अंदेशा है कि गांव लौटने के दौरान वह नहर में डूब गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग