9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के गले से कंठी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

- लूट के बाद पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा था
less than 1 minute read
Google source verification
महिला के गले से कंठी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

महिला के गले से कंठी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने पालासनी गांव में वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूट के मामले में पांच महीने से फरार दो युवकों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी कन्हैयालाल के अनुसार पालासनी गांव निवासी गजरीदेवी देवासी से गत 30 अक्टूबर को दो युवकों ने सोने की कण्ठी लूट ली थी। इस मामले में रावर निवासी नथमल जाट व सुरेश सिंह की पहचान की गई थी। तलाश के बावजूद दोनों पकड़ में नहीं आए थे। इस बीच, दोनों युवकों को पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया था। पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर रावर निवासी नथमल (28) पुत्र ढगलाराम जाट व सुरेन्द्र सिंह (23) पुत्र मदनसिंह को जेल से बापर्दा गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों से लूट की कण्ठी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग