
अफीम के दूध की तस्करी करते दो गिरफ्तार
अफीम के दूध की तस्करी करते दो गिरफ्तार
- 163 ग्राम अफीम का दूध व 98 हजार जब्त
- मोटरसाइकिल पर भाग रहे दोनों युवकों को पकड़ा
जोधपुर. झंवर थाना पुलिस ने डोली गांव में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से अफीम का १६३ ग्राम दूध व ९८ हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में उपयोग ली गई बाइक भी जब्त की।
थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के अनुसार डोली गांव में गश्त के दौरान मंगलवार देर शाम को पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार दो युवक भागने लगे। संदेह होने पर घेरकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से अफीम का १६३ ग्राम दूध जब्त किया गया। साथ ही अफीम के दूध की बिक्री से प्राप्त ९८ हजार रुपए भी जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कालूखेड़ा थानान्तर्गत जेठाना निवासी अमरसिंह (३०) पुत्र नागूसिंह पटेल और डोली गांव में केरला नाडा निवासी भागीरथराम (३९) पुत्र मांगीलाल पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश नम्बर की मोटरसाइकिल भी जब्त की।
Updated on:
20 Feb 2020 01:14 am
Published on:
20 Feb 2020 01:14 am
