9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूखे कुएं में गिरे भाई को निकालने के प्रयास में दूसरा भी गिरा, दो घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल निकाला

- लघुशंका करने के दौरान गिरे भाई को निकालने के प्रयास में दूसरा भी गिरा- पाल बालाजी मंदिर के पास देर रात हादसा
2 min read
Google source verification
सूखे कुएं में गिरे भाई को निकालने के प्रयास में दूसरा भी गिरा, दो घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल निकाला

सूखे कुएं में गिरे भाई को निकालने के प्रयास में दूसरा भी गिरा, दो घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल निकाला

जोधपुर. पाल बालाजी मंदिर के पास खेत में सोमवार देर रात लघुशंका करने के दौरान एक युवक अंधेरे के कारण सूखे कुएं में गिर गया। चिल्लाने पर उसे बचाने के प्रयास में चचेरा भाई भी कुएं में गिर गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी से बांधकर एक-एक कर दोनों को जीवित बाहर निकाला जा सका।

पुलिस के अनुसार मंदिर के पास गली में खेत है, जहां सूखा कुआं है। देर रात एक युवक लघुशंका करने के लिए खेत में बने कुएं के पास गया। एक तरफ से कुएं की दीवार टूटी थी व अंधेरा होने से उसे दिखाई नहीं दिया और कुएं में गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुन उसका चचेरा भाई वहां आया। उसने साडि़यों से रस्सी बनाई और बचाने के लिए कुएं में जाने लगा। साड़ी की रस्सी छोटी होने के कारण वह भी कुएं में गिर गया। इनके चिल्लाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा, देवनगर थानाधिकारी सत्यप्रकाश, चौहाबो थानाधिकारी परमेश्वरी व एसआई प्रभुसिंह मौके पर पहुंचे। कुंए में गिरे दोनों व्यक्ति बचाव के लिए चिल्ला रहे थे। गोताखोर दाऊलाल मालवीय, जीतू, कमल व टीम के साथ सिविल डिफेंस के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। मेल नर्स गोताखोर मोहित को रस्सी से बांधकर कुएं में उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर दोनों भाइयों को जीवित बाहर निकाल लिया। जिन्हें एम्बुलेंस से मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। जो सकुशल है। एक युवक बेहोश बताया जाता है। एक युवक का नाम निर्माण बताया जा रहा है।

सिर व कंधे में चोट का अंदेशा
सहायक पुलिस आयुक्त नीरज शर्मा का कहना है कि कुआं सूखा होने से दोनों व्यक्ति जीवित हैं। रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला। गोताखोर जीतू मालवीय का कहना है कि अंदर गिरने से एक व्यक्ति के सिर और कंधे में चोट आने का अंदेशा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग