
मौसम के दो रंग: बाड़मेर में पारा 36, फलोदी में 43
जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में जहां आंधी, बरसात व ओले का मौसम रहा वहीं मारवाड़ में तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही बनी ही। बाड़मेर में घने बादल छाए रहने से दिन का तापमान 36 डिग्री के पास रहा। इसके उलट जोधपुर के फलोदी कस्बे में पारा 43 डिग्री के पास पहुंचा, जिससे भीषण गर्मी रही। वैसे बादलों की वजह से अधिकांश क्षेत्रों में तापमान चालीस डिग्री के आसपास रहा। दिनभर उमस ने लोगों को हलकान किए रखा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। सुबह से ही हवा में करीब 70 प्रतिशत नमी होने के कारण उमस भरा मौसम रहा। धूप निकलने के साथ ही उमस सताने लगी और पसीने छूटने लगे। दिन चढऩे के साथ शहरवासियों की हालत खस्ता होती गई। दोपहर में पारा 40 डिग्री रहा लेकिन उसम बेहाल करती रही। शाम को हवा बंद होने से भी बहुत अधिक गर्मी महसूस हो रही थी। फलोदी में न्यूनतम तापमान 31.2 और अधिकतम 42.8 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा 27 व 28.4 और दिन का 41.8 व 36.2 डिग्री मापा गया।
Published on:
01 Jun 2021 08:03 pm
