9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदरसे की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, भावी में दो गुट हुए आमने सामने

भावी (जोधपुर). कस्बे में बस स्टैण्ड पर नयापुरा स्थित मुस्लिम समाज के एक भवन में घुसकर तोड़ फोड़ करने के साथ ही भवन के उपर लाल कलर से लिख देने के बाद रविवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए।
2 min read
Google source verification
Two factions face to face in Bhavi

मदरसे की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, भावी में दो गुट हुए आमने सामने

भावी (जोधपुर). कस्बे में बस स्टैण्ड पर नयापुरा स्थित मुस्लिम समाज के एक भवन में घुसकर तोड़ फोड़ करने के साथ ही भवन के उपर लाल कलर से लिख देने के बाद रविवार के दो पक्ष आमने -सामने हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वृत्ताधिकारी सीपी पारीक एवं थानाधिकारी राजीव भादू मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां भीड़ को बिखेरकर दोनों ही गुटों के लोगों से उस भवन के संबंधित कागजात थाने में मंगवाकर जांच में जुट गए है।


थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि भावी निवासी मोहम्मद हुसैन ने रिपोर्ट दी कि बस स्टैण्ड के नयापुरा बास में पूर्व में संचालित एवं वर्तमान में न्यायालय के आदेश के बाद बंद पड़े मदरसा भवन के पड़ौस में ही रहवासी आशाराम जाट द्वारा मदरसे के अंदर घुसकर अंदर रखे सभी सामान बिखेर देने के साथ ही उर्दू में लिखे धर्म के नाम श्लोक आदि पोत कर हिन्दी के धार्मिक शब्द लिख दिए।


उधर, आशाराम जाट ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बताया कि कई वर्ष पूर्व उसके भाई भंवरलाल के नाम के इस पट्टासुदा जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा यहां मदरसा शुरू कर दिया। वे इस जमीन को हड़पना चाह रहे है। पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों से कागजात मंगवाकर जांच आरंभ कर दी है। इस दौरान मौहम्मद हुसैन, अनीश चौधरी, जवरूद्दीन, मिश्रीशाह फकीर, आशराम मिर्धा, हरीश सोनी, जगदीश माली, शंकर काग सहित अनेक लोग मौजूद थे।

यहां महिला के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, मामला दर्ज

भोपालगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के आसोप पुलिस थाने में रविवार को एक महिला ने भोपालगढ़ निवासी एक युवक के खिलाफ उसके फोटो सोशल मिडिया से ही चुराकर एवं एडिट करके अश्लील बनाते हुए सोशल मीडिया पर ही डालकर बदनाम करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस संबंध में आसोप पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच पीपाड़ थानाधिकारी को सौंपी है।


आसोप थाना प्रभारी राजेंद्र खदाव ने बताया कि पालड़ी राणावतां गांव निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दी कि भोपालगढ़ निवासी महेंद्र पुत्र मदनलाल ने उसके पति की फेसबुक आईडी से उसके फोटो चुरा लिए। बाद में इन फोटो को फोटोशॉप के माध्यम से एडिट करके और इन्हें अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिससे उसकी बदनामी हुई है।


इस संबंध में आसोप पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व आईटी एक्ट के साथ ही महिला अशिष्ट निरुपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत के निर्देशानुसार इस मामले की जांच पीपाड़ थानाधिकारी को सौंपी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग