9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोपेड पर लटकाई दो लाख रुपए की थैली, बालक ने की चोरी

- धुंधाड़ा कस्बे के बाजार में दिनदहाड़े वृद्ध के रुपए चोरी
2 min read
Google source verification
मोपेड पर लटकाई दो लाख रुपए की थैली, बालक ने की चोरी

मोपेड पर लटकाई दो लाख रुपए की थैली, बालक ने की चोरी

जोधपुर/धुंधाड़ा. लूनी थानान्तर्गत धुंधाड़ा कस्बे में शुक्रवार दिनदहाड़े मोपेड पर लटक रही वृद्ध की दो लाख रुपए की थैली एक बालक चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बालक की तलाश में जुटी है।

थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार रोहट (पाली) थानान्तर्गत दिवांदी गांव निवासी गीगाराम (७०) पुत्र नैनाराम पटेल ने दोपहर दो बजे धुंधाड़ा स्थित आइसीआइसीआई बैंक से दो लाख रुपए निकाले। उसने राशि कपड़े की थैली में रखी और बाहर आए। थैली मोपेड पर आगे लगे हुक में लटका दी।

फिर मोपेड को गली के मोड़ पर खड़ी कर वो शेविंग (दाढ़ी) कराने के लिए एक दुकान पर गए, लेकिन दुकान बंद मिली। इस पर वो दुकान से लौटकर एक अन्य दिशा में चले गए, जहां वो किसी मित्र से बातचीत करने लगे। रुपए की थैली मोपेड पर ही लटक रही थी। करीब आधा पौन घंटे बाद वृद्ध मोपेड के पास लौटे तो थैली व रुपए गायब थे। इससे वृद्ध के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर आई। वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने पर एक बालक नजर आ गया। जो मोपेड लटक रही थैली चुराकर ले गया था।

रैकी के बाद वारदात
पुलिस का कहना है कि बैंक से निकलने के बाद मोपेड खड़ी कर वृद्ध शेविंग कराने दुकान की तरफ जाने लगे तो बालक भी पीछे-पीछे गया था। दुकान बंद होने पर वृद्ध दूसरी जगह गए तब वह मोपेड के पास ही खड़ा रहा। पुलिस को अंदेशा है कि बैंक के बाहर से रैकी करने के बाद उसने वारदात की।

बालक को पहचान नहीं पा रहे ग्रामीण
पुलिस ने फुटेज के आधार पर रुपए की थैली चुराने वाले बालक की तलाश शुरू की। ग्रामीणों से पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी ग्रामीण बालक को पहचान नहीं सका। पुलिस को अंदेशा है कि बालक आस-पास के गांव का हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग