
दो पिस्तौल जब्त, एक गिरफ्तार
दो पिस्तौल जब्त, एक गिरफ्तार
जोधपुर.
सरदारपुरा थाना पुलिस ने तारघर के पास बुधवार शाम हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे शातिर युवक को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल जब्त किए।
थानाधिकारी लिखमाराम के अनुसार तारघर के पास एक युवक के हथियार बेचने की फिराक में होने का पता लगा। एसआई मुकेश कुमार ने वहां दबिश देकर संदिग्ध नजर आए बालेसर थानान्तर्गत बांवरली के गाजनावास गांव निवासी चन्द्रसिंह (२४) पुत्र गंगासिंह को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर दो पिस्तौल जब्त की गई। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चन्द्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पूर्व में बालेसर, झंवर, मोहनगढ़, बोरानाडा में अपहरण व चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। हथियारों के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ पूर्व में बालेसर, झंवर, मोहनगढ़, बोरानाडा में अपहरण व चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। हथियारों के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
19 Mar 2020 01:01 am
Published on:
19 Mar 2020 01:01 am
