
jodhpur city# लाखों की चोरी करने के मामले में दो शातिर चोर गिरफ्तार
लोहावट (जोधपुर). लोहावट थाना क्षेत्र के चन्द्रनगर गांव में एक खेत में स्थित घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी चोरी के मामले का लोहावट पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। मामले में दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ ने बताया कि लोहावट थाना क्षेत्र के चन्द्रनगर गांव में पूनाराम पुत्र लाखाराम विश्नोई निवासी चन्द्रनगर के घर में रविवार अलसुबह चोरों ने घर के पीछे शौचालय के ऊपर से चढकऱ सीढिय़ों से नीचे उतर कर घर में घुसे थे। चोरों ने स्टोर रूम से तीन लोहे के बक्से, दो सूटकेश तथा एक अटैची लेकर पड़ोस के खेत में ले जाकर बक्सों के ताले तोडकऱ 27 तोला सोने के तथा 2 किलो से अधिक चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।
लोहावट थानाधिकारी इमरान खान के नेतृत्व में पुलिस थाना की विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में संतोष पुत्र पूनाराम विश्नोई निवासी चन्द्रनगर एवं मनोहर पुत्र हड़मानराम विश्नोई निवासी हंसादेश को दस्तयाब कर पूछताछ की। जिसमें दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों से चोरी किए आभूषण एवं नकदी के बरामदगी के प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि नकबजन संतोष विश्नोई के विरुद्ध लोहावट थाना में पूर्व में तीन नकबजनी के प्रकरण दर्ज है।
Updated on:
04 Jan 2021 07:39 pm
Published on:
04 Jan 2021 07:39 pm
