9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात्रिगश्त में दो युवकों को पकड़ा, चोरी की 8 बाइक बरामद

- एक एसयूवी व आठ बाइक चोरी करना कबूला
less than 1 minute read
Google source verification
रात्रिगश्त में दो युवकों को पकड़ा, चोरी की 8 बाइक बरामद

रात्रिगश्त में दो युवकों को पकड़ा, चोरी की 8 बाइक बरामद

रात्रिगश्त में दो युवकों को पकड़ा, चोरी की 8 बाइक बरामद
- एक एसयूवी व आठ बाइक चोरी करना कबूला
जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने रात्रिगश्त के दौरान चोरी की नीयत से घूम रहे दो युवकों को पकड़ा तो एक एसयूवी व आठ बाइक चोरी का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद की।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि रात्रिगश्त के दौरान चेतक प्रभारी व हेड कांस्टेबल रामलाल ने चोरी करने की नीयत से घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। दोनों को थाने लाया गया, जहां कड़ी पूछताछ की गई तो दोनों ने एक एसयूवी और आठ मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल कर लिया। इस पर खुडाला में नाथों का बास निवासी रवि उर्फ रविन्द्र नाथ उर्फ खल्ला पुत्र मोहननाथ और तनावड़ा निवासी श्रवणनाथ उर्फ दुर्गानाथ पुत्र भगानाथ जोगी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को मूलत: सांवलता कला हाल सांगरिया रोड पर तनावड़ा निवासी सज्जनराम की मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग