9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूको बैंक ने शुरू की संजीवनी, आरोग्यम व कवच ऋण योजनाएं

बैंककर्मियों के लिए भी घोषणा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 08, 2021

यूको बैंक ने शुरू की संजीवनी, आरोग्यम व कवच ऋण योजनाएं

यूको बैंक ने शुरू की संजीवनी, आरोग्यम व कवच ऋण योजनाएं

जोधपुर।

यूको बैंक ने देश की वर्तमान कोरोना महामारी की स्थिति के मद्देनजर विभिन्न नई ऋण योजनाओ की शुरुआत की। बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुलकुमार गोयल ने कोविड-19 के संकटकाल को देखते हुए यूको संजीवनी, यूको आरोग्यम व यूको कवच ऋण योजनाओं की घोषणा की। गोयल ऑनलाइन वीसी के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों मे स्थित अंचल कार्यालयों के अंचल प्रमुख व मीडिया से बात कर रहे थे। गोयल ने बताया कि अनियमित तथा तनावग्रस्त खातों के पुनर्गठन के लिए रेसोल्यूशन फ्र ेमवर्क 2.0 योजना व कोविड 19 से प्रभावितए योग्य ऋ णधारकों के लिए जीईसीएल 3.0 योजना को 30 सितम्बर तक बढ़ाया गया है।

--

बैंककर्मियों के लिए भी घोषणा

यूको बैंक जोधपुर अंचल प्रमुख महेन्द्रसिंह ने बताया कि कोविड-19 से मृत्यु होने वाले बैंककर्मियों के परिवार को 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए बैंक ने एक विशेष सावधि जमा योजना यूकोवैक्सी-999 लाया है जिसमें जिन ग्राहकों ने वैक्सीन लगाई है, उनको एफ डीआर पर अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगा। यूको बैंक के अपने कॉर्पोरेट चैनल भागीदारों के साथ कोरोना कवच, कोरोना रक्षक, यूको हैल्थ सुरक्षा आदि बीमा योजनाओं का शुभारंभ किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग