9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanhaiya Tailor : सर्व समाज ने बिलाड़ा बंद को बनाया सफल

उदयपुर प्रकरण को लेकर आक्रोश व्यक्त करने के लिए सर्व समाज ने गुरुवार को स्वैच्छिक बंद रखा। आवश्यक सेवाओं मे आने वाली मेडिकल एवं सब्जियों तक के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रहे।
2 min read
Google source verification
Kanhaiya Tailor : सर्व समाज ने बिलाड़ा बंद को बनाया सफल

Kanhaiya Tailor : सर्व समाज ने बिलाड़ा बंद को बनाया सफल

आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी पूरे दिन रही बंद
शाम होने तक प्रशाासन रहा सजग एवं सर्तक
बडेर चौक में मृतक टेलर को सभी वर्गो ने अर्पित की पुष्पांजलि

बिलाड़ा (जोधपुर). उदयपुर प्रकरण को लेकर आक्रोश व्यक्त करने के लिए सर्व समाज ने गुरुवार को स्वैच्छिक बंद रखा। आवश्यक सेवाओं मे आने वाली मेडिकल एवं सब्जियों तक के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रहे।

इस बीच बडेर चौक में लोगों ने कन्हैया टेलर के चित्र के सामने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं हिन्दू संगठनों की ओर से राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी भवानीसिंह चारण को ज्ञापन सौंप गहलोत सरकार को बर्खास्त करनेे की मांग की।

प्रात: से ही एएसपी सुनील के.पंवार, उपअधीक्षक भूपेन्द्रसिंह शेखावत, थानाप्रभारी बाबूलाल राणा, पुलिस लाइन से आए सीआई थानेदार अचलदान चारण पुलिस लवाजमे के साथ कस्बे में गश्त के लिए निकल पड़े तथा मुख्य बस स्टैण्ड पुरानी सब्जी मंडी मोती चौक, सोजती गेट बडेर चौक एवं कस्बे के विभिन्न मार्गों पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया। इस बीच कस्बे के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। हिन्दू संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जेतीवास मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एकत्र होकर हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया।


सभी वर्गों ने दी पुष्पांजलि
बढेर चौक में मृतक टेलर को पुष्पांजलि अर्पित करने विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय सेविका समिति भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, गायत्री परिवार के साथ सीरवी समाज, पटेल समाज, मेघवाल समाज, सरगरा समाज एवं सभी जातियों के लोगों ने टेलर को पुष्पांजलि अर्पित की। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। पार्षद फकीर मोहम्मद, परवीन बानु बुंदु खा जोया सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने हत्या को लेकर रोष व्यक्त किया।

ज्ञापन दिया
सर्व समाज द्वारा रखे बंद को लेकर पुलिस प्रशासन एवं उपखण्ड अधिकारी भवानीसिंह चारण सजग एवं सतर्क रहे तथा गाडि़यां विभिन्न मोहल्लों एवं सडक़ों पर दौड़ती रही। पुलिस प्रशासन को जानकारी हुई कि हनुमान मन्दिर में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद है और वे जुलूस के रूप में ज्ञापन देने के उपखण्ड अधिकारी तब पहुंचेंगे, लेकिन पूर्व विधि मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, पालिकाध्यक्ष रूपसिंह परिहार, निर्मलसिंह चारण, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहरसिंह हाम्बड़ ने समझाइश कर उपखण्ड अधिकारी को हनुमान मन्दिर के बाहर बुलवा लिया और कार्यकर्ताओं की ओर से 11 लोगों ने उपखण्ड अधिकारी चारण को एएसपी पंवार, उप अधीक्षक एवं थानाप्रभारी राणा की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग