9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS–उमा को जेवलिन में स्वर्ण

- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 11, 2021

SPORTS--उमा को जेवलिन में स्वर्ण

SPORTS--उमा को जेवलिन में स्वर्ण

जोधपुर।
श्रीगंगानगर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जोधुपर जिले की एथलेटिक्स टीम ने पदक जीते। अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच रामपाल जाट ने बताया कि जेवलिन थ्रो में उमा चौधरी ने स्वर्ण व ललिता चौधरी ने कांस्य पदक जीता। वहीं 3 हजार मी स्टीपल चेज में पारु गोदारा ने रजत पदक जीता। उमा व ललिता अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओमप्रकाश डूडी व पारु रामपाल जाट की प्रक्षिशु है। शनिवार को डिगाड़ी सिाित एशियन एथलेटिक्स एकेडमी में विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। उमा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।
-----
जूनियर वुशु प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने जीते पदक
जोधपुर।
महामंदिर स्थित सुमेर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में चल रही जूनियर वुशु प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। जोधपुर वुशु संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि नितेश प्रजापति, अभिषेक, सुजल जैन, युवराजसिंह, नदीम खान, वीरेंद्रसिंह, रवीना, रुबीना पंवार, पायल सारण ने स्वर्ण पदक जीते। तमन्ना, प्रियांशी, प्रकाश, आर्यन ने रजत पदक जीते। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रियंका जितेंद्र गोदारा थी। कार्यक्रम का संचालन गौरव सांखला ने किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग