9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनलॉक: सिनेमाहॉल, स्वीमिंग पूल और स्कूल की छोटी कक्षाएं खुलेंगी

- राज्य सरकार की गाइड लाइन की पालना करते हुए खुलेंगे स्कूल  
2 min read
Google source verification
अनलॉक: सिनेमाहॉल, स्वीमिंग पूल और स्कूल की छोटी कक्षाएं खुलेंगी

अनलॉक: सिनेमाहॉल, स्वीमिंग पूल और स्कूल की छोटी कक्षाएं खुलेंगी

जोधपुर।
राज्य सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक सोमवार से सिनेमाहॉल, स्वीमिंग पूल और स्कूल में कक्षा 6 से आठवी को अनलॉक किया जा रहा है। करीब एक साल बाद सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी। लेकिन फिलहाल आधी क्षमता पर ही चलाने होंगे। स्कूल में कक्षा 9 से 12वी तो पहले ही अनुमत कर दिए गए थे, लेकिन अब छोटी कक्षाओं के बच्चों को अनुमति दी गई है।

------

कक्षा 6 से 8वीं को अनुमति

राज्य सरकार कक्षा 9 से 12वीं तक की स्कूल खोलने के बाद अब सोमवार से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खोलेगी। जोधपुर के कुल 2361 स्कूल में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चे स्कूलों में अध्ययन करने पहुंचेंगे। इसमें छात्रों के हैंड सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस सहित विभिन्न नियमों की पालना के साथ अध्ययन करवाया जाएगा। हालांकि शहर के कई निजी स्कूलों ने अभी तक अपने स्कूल नहीं खोले है, कुछेक स्कूलों ने बच्चों को अलग-अलग दिन के हिसाब से बुलाया है, इन विद्यार्थियों का स्कूल सुबह साढ़े 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
-------

सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे फिल्म

करीब 11 माह बाद सोमवार से जोधपुर शहरवासी सिनेमा हॉल के विशाल स्क्रीन पर अपने पसंदीदा सितारों की फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। जोधपुर में करीब 15 से अधिक स्क्रीन हैं। जोधपुर में कार्निवाल के सात और ऑइनॉक्स के तीन स्क्रीन हैं। इनमें से ओल्ड कोहिनूर न्यू कोहिनूर लोअर अपर सिनेमा, आनंद सिनेमा, मिराज बायोस्कोप, आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स, कार्निवल सिनेमा नसरानी, कार्निवल सिनेमा ब्लू सिटी मॉल में हैं । इनमें ऑइनॉक्स के स्क्रीन शुरू करने के लिए कुछ समय लग सकता है।

न्यू कोहिनूर सिनेमा के जमील खान ने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा, अनिवार्य मास्क, तापमान जांच और स्वच्छता जैसे सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया गया है। आननॉक्स के प्रबंधक देवेन्द्र कुमार आर्य ने बताया कि जोधपुरवासियों को अपनी पसंदीदा मूवी के लिए दर्शकों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
-----

स्वीमिंग पूल: गर्मी में आएगी रौनक
राज्य सरकार की गाइड लाइन में स्वीमिंग पूल भी खोलने की अनुमति है। लेकिन सर्द मौसम के कारण अधिकांश स्थानों पर फिलहाल यह धरातल पर शुरू नहीं हो पाएंगे। कई होटल संचालकों ने अभी इसके लिए तैयारी नहीं की है, वहीं सरकारी स्तर पर स्वीमिंग पूल भी फिलहाल पूरी तरह तैयार नहीं है। स्वीमिंग पूल की डिमांड गर्मी बढऩे के साथ ही होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग