9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगीजी के बयान को टुकड़ों में देखा गया, सर्व समाज को परिभाषित करने में दिया हनुमानजी का उदाहरण

  - उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, प्रदेश व जोधपुर में भाजपा के पक्ष में जोरदार माहोल
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 05, 2018

jodhpur

योगीजी के बयान को टुकड़ों में देखा गया, सर्व समाज को परिभाषित करने में दिया हनुमानजी का उदाहरण

जोधपुर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुछ दिन पूर्व दिए भगवान हनुमानजी के बारे में दिए गए बयानों को टुकड़ों में देखा गया है। यह बात उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डे ने दी। बुधवार को जोधपुर आए पाण्डे ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि रामचरितमानस में यह वर्णन है कि कोल, भील, आदिवासी सब मिलकर भगवान राम की सेना के अंग बने और रावण को परास्त करने में साथ दिया था। योगीजी ने समस्त समाज के साथ को परिभाषित करने में हनुमानजी का उदाहरण दिया था इसलिए उनके बयान को संदर्भ से काटकर नहीं देखा जाए बल्कि संपूर्ण संदर्भ में देखना चाहिए। हनुमानजी का जीवन चरित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे सबका साथ, सबका विकास को सार्थक करता है।

--

राम मंदिर को भव्य बनाने के लिए विलंब हो रहा

राम मंदिर निर्माण के सवाल में पाण्डे ने कहा कि राम मंदिर भाजपा के संघर्षो का परिणाम, जनता की कृपा व स्वयं रामलला के प्रकट होने से राम जन्म स्थान पर वहां एक राम मंदिर बना हुआ है। राम मंदिर को भव्य बनाने के विषय में विलंब हो रहा है। भाजपा भव्य राम मंदिर बनाने के पक्ष में है। भाजपा पर देश के जिम्मेदारी है, तो जनभावनाओं के साथ आम सहमति का रास्ता बन जाए, इसके लिए भाजपा प्रयत्नशील है। मंदिर निर्माण की जितनी भी संभावनाएं है, उसके लिए भाजपा तैयार है और भव्य मंदिर निर्माण की कोशिश कर रही है।

--

प्रदेश व जोधपुर में भाजपा के पक्ष में माहोल

पाण्डे ने बताया कि देश के भविष्य को ध्यान में रखकर यदि मोदी 2019 में जरूरी है तो उसके पहले मोदीजी को राजस्थान से ताकत देना जरूरी है। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहोल है। राजस्थान की जनता एक बार पुन: भैरोसिंह शेखावत वाली लगातार 10 वाला भाजपा शासन का इतिहास बनाने का मन बना चुकी है। छोटी-मोटी शिकायतों को दरकिनार कर जनता पुन: वसुन्धरा राजे की सरकार बनाना चाहती है। पूरे प्रदेश से प्रत्याशी जनता के समर्थन से जीतेंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर की सभी सीटों पर भाजपा के पक्ष में जोरदार रूझान है। पार्टी के कार्यकता मनोयोग से जुडे हुए है ।राजस्थान के कार्यकर्ता गिले शिकवे छोड कर जुट गए है। यह एकजुटता अनुकरणीय है

---

तीन राज्यों में जीत पक्की

पाण्डे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के प्रभाव से तीन राज्यों में जीत सुनिश्चित है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ बहुमत से तथा मिजोरम में गठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों में अच्छी उपस्थिति से सकारात्मकता का संदेश मिला है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग