
जोधपुर में रिकॉर्ड तोड़ 1 दिन में 1 लाख 11 का वैक्सीनेशन
जोधपुर. कोविड वैक्सीनेशन में जोधपुर जिले ने कीर्तिमान रचते हुए एक दिन 1 लाख 11 लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण कर प्रदेश में पहले पायदान पर रहा। सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा ने बताया कि जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग को जीतने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। मंगलवार को जिले की 413 साइट्स पर 1 लाख 11 लाभार्थियो का वैक्सीनशन किया गया। स्वास्थ्य कार्मिक 12 से 15 घंटे तक कोविड वैक्सीनेशन में अपनी सेवाएं रहे हैं। मंगलवार को जिले के काफ ी इलाको में बारिश का दौर निरंतर जारी रहा है, बावजूद इसके कोविड वैक्सीनशन कार्य निर्बाद जारी रखते हुए देर रात तक लोगों का वैक्सीनेशन करने के लिए कोरोना कर्मवीर डटे रहे। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि चिन्हित पात्र लाभार्थियों तक आसानी से वैक्सीनशन सुविधाएं उपलब्ध हो, इसको मद्देनजर रखते हुए सत्र आयोजित किए जा रहे है। अब तक जोधपुर वैक्सीनशन में 24 लाख 74 हजार 8 सौ 80 का वैक्सीनेशन कर प्रदेश में दूसरे पायदन पर काबिज है।
1 का रहा संयोग
जोधपुर में कोरोना संक्रमित भी मंगलवार को 1 मिला। वैक्सीनेशन भी 1 लाख 11 का हुआ। सभी में संख्या 1 रहीं।
Published on:
31 Aug 2021 10:47 pm
