9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुलपति ने किया राजस्थानी वेबिनार पोस्टर का विमोचन

JNVU News  
less than 1 minute read
Google source verification
कुलपति ने किया राजस्थानी वेबिनार पोस्टर का विमोचन

कुलपति ने किया राजस्थानी वेबिनार पोस्टर का विमोचन

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग और बाबा रामदेव शोधपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार के पोस्टर का विमोचन कुलपति डॉ. पीसी त्रिवेदी ने गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में किया। बाबा रामदेव शोधपीठ के निदेशक डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ.मीनाक्षी बोराणा, सहायक आचार्य डॉ. धनंजया अमरावत एवं डॉ. जीआर परिहार मौजूद रहे। वेबिनार 19 जनवरी को सुबह 11 बजे जेएनवीयू कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित होगा। आधुनिक राजस्थानी गद्य विधावां: एक दीठ विषयक राष्ट्रीय वेबिनार में राजस्थानी भाषा साहित्य के ख्यातनाम व्यंग्यकार व साहित्कार शामिल होंगे।

वेबिनार में ख्यातनाम व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा बीकानेर - आधुनिक राजस्थानी कहाणी, ख्यातनाम कवयित्री डॉ. शारदा कृष्ण सीकर - आधुनिक राजस्थानी उपन्यास, ख्यातनाम कवि जितेन्द्रजी निर्मोही कोटा - आधुनिक राजस्थानी संस्मरण तथा ख्यातनाम आलोचक डॉ. नीरज दइया बीकानेर - आधुनिक राजस्थानी व्यंग साहित्य विधा पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इस साहित्यिक आयोजन में राजस्थानी भाषा साहित्य के विद्वान, शिक्षक, शोधछात्र और विधार्थी भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग