9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर आएंगे उप राष्ट्रपति वैेंकेया नायडू, मेहरानगढ़ भ्रमण भी करेंगे

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 27 व 28 सितम्बर को जोधपुर में होंगे। वे यहां आइआइटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। इससे पहले वे मेहरानगढ़ का भ्रमण भी करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर आएंगे उप राष्ट्रपति वैेंकेया नायडू, मेहरानगढ़ भ्रमण भी करेंगे

जोधपुर आएंगे उप राष्ट्रपति वैेंकेया नायडू, मेहरानगढ़ भ्रमण भी करेंगे

जोधपुर। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 27 व 28 सितम्बर को जोधपुर में होंगे। वे यहां आइआइटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। इससे पहले वे मेहरानगढ़ का भ्रमण भी करेंगे। सोमवार को इसी की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति नायडू 27 सितम्बर को जोधपुर आएंगे और मेहरानगढ़ भ्रमण करेंगे। इसके बाद अगले दिन 28 सितम्बर को आइआइटी जोधपुर में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी दिन सर्किट हाउस में लंच लेने के बाद शाम को पुन: दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अभी उप राष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त होनी है। जिला कलक्टर ने बताया कि उप राष्ट्रपति की यह यात्रा हमारे लिए एक अवसर है जहां हम उन्हें जोधपुर की मानमनुहार और सांस्कृतिक झलक दिखा सकते है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सामंजस्य रखने और सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उप राष्ट्रपति को जोधपुरी रीति रिवाज की झलक दिखनी चाहिए और वे यहां से एक सुखद याद लेकर जाए एेसा दौरा होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग