9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिका चौथे दिन भी बयान देने की स्थिति में नहीं

- आइसक्रीम खिलाने के बहाने कमरे में ले जाकर बलात्कार का मामला - बलात्कार के आरोपी को जेल भेजा, छेड़छाड़ का आरोपी भी जेल में
less than 1 minute read
Google source verification
Victim girl not in the position to give a statementon fourth day

बालिका चौथे दिन भी बयान देने की स्थिति में नहीं

जोधपुर. डर्बी कॉलोनी में आइसक्रीम खिलाने के बहाने कमरे में ले जाकर मासूम बालिका से बलात्कार के आरोपी युवक को कोर्ट ने शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं, अपहरण के बाद नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार मूलत: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर हाल डर्बी कॉलोनी निवासी अखिलेश यादव (34) को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। वहीं, आठ साल की एक अन्य बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने व छेड़छाड़ करने के आरोपी यूपी में बिलासपुर निवासी मोहम्मद जीशान को कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।
वहीं, बलात्कार पीडि़ता आठ वर्षीय बालिका अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है। वह चार दिन से एम्स में भर्ती है। चिकित्सकों ने हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन उसके पुलिस के समक्ष बयान देने के लिए फिट न होने की जानकारी दी गई है। अब संभवत: रविवार को उसके सीआरपीसी की धारा १६१ के बयान दर्ज होंगे।

गौरतलब है कि गत बुधवार देर शाम आरोपी अखिलेश आठ साल की बालिका को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया था, जहां उसके साथ बलात्कार किया था। फैक्ट्री से लौटे पिता ने पुत्री को गायब देखा तो तलाश की। फिर आरोपी के कमरे का दरवाजा तोडक़र उसे मुक्त कराया था। आस-पास के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग