
वीडियो: बिना भेदभाव के हो शहर का विकास
जोधपुर. इस बार के चुनाव में प्रत्याशी चाहे कोई भी पार्टी से हो, लेकिन जो भी बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाएगा उसी प्रत्याशी का समर्थन किया जाएगा। इस बार के चुनाव में हमारा मुद्दा भी यही रहेगा। यह बात जालोरी गेट के अंदर स्थित दूध चौहटे पर पत्रिका की ओर से आयोजित इलेक्शन टॉक में लोगों ने कही। चर्चा की शुरुआत में कमल बजारी ने कहा कि प्राय: देखा गया है कि सरकार बदलने के बाद विकास कार्यों में भेदभाव की राजनीति की जाती है। जबकि नेताओं को बिना भेदभाव के आमजन से जुड़े विकास कार्य करवाए जाने चाहिए। पास खड़े दूध व्यापारी का कहना था कि दूध की कीमतें कम है, वहीं पशुओं का चारा पानी महंगा हो रहा है। जो भी सरकार हो उसकी ओर से इस संबंध में एक बेहतर नीति बनाई जानी चाहिए। वहीं खूले दूध के लिए सब्सिडी देने की मांग भी की।
जातिवाद से उपर उठे सांसद
चर्चा में शामिल लोगों का कहना था कि चुनाव में खासतौर पर जाति के उम्मीदवार को वोट देने की बातें होती आई है। हर कोई अपनी जाति के उम्मीदवार को वोट देता है, लेकिन यह नहीं देखता है कि उम्मीदवार की योग्यता क्या है। बाद में ऐसे प्रत्याशी चुनाव जीत जाते हैं तो अपनी जाति के लिए ही कार्य करते हैं। इससे विकास कार्यों में भेदभाव बढ़ता है, लेकिन इस बार जो भी सांसद चुना जाए वो जातिवाद से उपर उठकर कार्य करें। जोधपुर में नए विकास कार्य शुरु होने चाहिए। चर्चा में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए नेताओं, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ाने की बात भी लोगों ने कही।
Updated on:
02 Apr 2019 09:23 pm
Published on:
02 Apr 2019 09:22 pm
