9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
वीडियो: भूखमरी दूर किए बगैर कैसे होगा देश का विकास
Play video

वीडियो: भूखमरी दूर किए बगैर कैसे होगा देश का विकास

-इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है में कुड़ी की महिलाओं ने रखें विचार
Google source verification

जोधपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है को लेकर सोमवार को कुड़ी के जगत कल्याण संस्थान में महिलाओं के साथ चर्चा हुई। जिसमें शामिल महिलाओं ने चुनाव को लेकर अपने मुद्दे बताते हुए कहा कि वो इस बार ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना पसंद करेगी जो महिला सुरक्षा के बारे में कार्य करे, शिक्षा में बेहतरी के लिए प्रयास करें।
चर्चा में किरण त्रिपाठी ने कहा कि देश में गरीबी मिटाने, भूखमरी, शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य होना चाहिए। आज देश के भविष्य का भारत कहा जाने वाले कई बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हें दो वक्त का भोजन नहीं मिलता। ऐसें में देश के उत्थान की कल्पना कहां से की जा सकती है। इसलिए जरुरी है कि सरकारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। साथ ही कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। चंदूबाला ने कहा कि गरीबी भुखमरी बढ़ गई है। इस पर कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।

रोजगार के पैदा हो अवसर, महिलाओं को मिले सुरक्षा-
गृहिणी सुनीता दाधीच ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर बात तो सभी पार्टियां करती है, लेकिन हकीकत में जिस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए। वैसा हो नहीं रहा है। गृहिणी प्रिया ने कहा कि आठ बजे बाद शराब बंद के नियमों के बाद भी देर तक शराब बिकती है।
संतोष वैष्णवभावना राव ने कहा कि रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाए। उषा पंवार ने कहा कि नेताओं को वादों के बजाय धरातल पर कार्य करना चाहिए। छात्रा रजनी प्रजापत ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नेताओं को ध्यान देना चाहिए। चर्चा में गृहिणी हवा कंवर, सुमित्रा गोठवाल, कल्पना वैष्णव, निशा कटोच, प्रिया, अल्का, चंद्रकला, लीला देवी, विनिता सिंह व पूजा प्रजापत ने भी विचार रखते हुए मुख्य मुद्दा जाति धर्म आधारित राजनीति के बजाय मूलभुत सुविधाओं के विकास का बताया।