26 फरवरी को शाम करीब 4 बजे मैं बाबूलाल के साथ ऊषा के घर गया तब वह रो रही थी तथा उसने बताया कि मोबाइल रखने के कारण पति कंवरलाल, काका ससुर का बेटा कैलाश पुत्र मानाराम, देवर सुभाष पुत्र अर्जुनराम, नणंद सुशीला, सास हाऊड़ी रंजिश रखते हैं तथा उसने अपनी जान को खतरा बताया। तब मैने घर वापस आकर परिजनों को सूचना दी। फिर रात्रि में वापस ऊषा के ससुराल आया तो, वहां पति, काका ससुर का बेटा, देवर, नणंद, सास ऊषा को लाठियों व सरियों से मार रहे थे। इस दौरान मैने बीच-बचाव किया तो मुझे भी जान से मारने की धमकी दी। मैं वापस घर आ गया और सुबह वापस जाने का निर्णय किया।