
danny
जोधपुर . फिल्म अभिनेता डैनी मंगलवार को जेट एयरवेज मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। डैनी जब फ्लाइट से उतरे तो उन्होंने प्रशंसकों से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगा कर ढक लिया था। फि ल्म मणिकर्णिका की शूटिंग इन दिनों बीकानेर में चल रही है फि ल्म में अभिनेत्री कंगना रानौत झांसी की रानी का किरदार निभा रही हैं। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों के कहने पर अभिनेता डैनी ने मास्क हटाया व फ ोटो खिंचाई। डैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मणिकर्णिका फि ल्म में मैं गुलाम गोडसे का किरदार निभा रहा हूं जो रानी की फ ौज का कमांडर है। फिल्म को लेकर उठ रहे विरोध के सवाल पर डैनी ने कहा कि इस फि ल्म में कोई भी ऑब्जेक्शनेबल चीज नहीं है । बहुत ही अच्छी फि ल्म बन रही है ।
यूनिटी ऑफ हिंदू एंड मुस्लिम
डैनी ने कहा कि यह फि ल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए । फिल्म की स्क्रिप्ट काफी सुंदर है। इस फिल्म में १८५७ के बाद सिपाहियों का जो अंग्रेजों के साथ विद्रोह हुआ था, उसके बाद की कहानी है । झांसी की रानी की बचपन से लेकर उनके जीवन की कहानी को बखूबी दर्शाया गया है। बातचीत के बाद डैनी बीकानेर के लिए रवाना हो गए।
मधुबाला की बहन मधुर पहुंची जोधपुर
गायिका मधुर भूषण आज एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंची। मधुर भूषण अभिनेत्री मधुबाला की बहन हैं । मधुर भूषण अभिनेत्री मधुबाला के जन्म दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जोधपुर आई हैं। अभिनेत्री मधुबाला का जन्मदिन बुधवार को है। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मधुर भूषण ने कहा कि मधुबाला अपनी प्रेरणा अपने पिता को मानती थीं । क्योंकि उन्होंने उनहें बनाया। इज्जत, नाम और शोहरत जो भी मिली, वह पिता की वजह से मिली। हर वर्ष उनका जन्मदिन आता है किसी न किसी रूप से हम मौजूद होते ही हैं। जिंदगी में तो खास उनके लिए कुछ कर नहीं सके, लेकिन दुनिया से चली गई एक मौका तो मिलता है अपनी यादों में ताजा करें। वे आज भी हर प्रशंसक के दिल में बसी हुई हैं। उनकी मोहब्बत हमेशा हमारे साथ रहेगी वह सिर्फ बड़ी बहन ही नहीं, एक मां भी रही हैं। खुशी होती है, लेकिन उसके साथ ही दुख भी बहुत होता है कि वे हमारे बीच नहीं हैं।
Published on:
14 Feb 2018 03:30 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
