जोधपुर में बासनी दितीय पेज के सरस पशु आहार स्थित मोबाइल की दुकान से शुक्रवार तड़के चोरों ने दुकान का शटर ऊंचा कर मौके से मोबाइल व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार अशोक सांखला ने बताया कि दुकान से लगभग 1 लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। चोर दुकान का शटर मोड़ अंदर घुसे। मोके पर मौजूद दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि यहाँ से अगस्त में भी समीप स्तिथ ज्वेलर्स की दुकान पर भी चोरों ने हाथ साफ किया था। तब से लेकर आज तक पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम रही है।