कुचामन की हवेली क्षेत्र निवासी मुकेश सोनी की हाथीराम का ओडा के पास रमेशचन्द्र प्रेमराज सोनी नामक ज्वैलरी शॉप है। वह शनिवार दोपहर दुकान पर बैठा था। तभी उसके मोबाइल में इंडोनेशियाई नम्बर से व्हॉट्सएेप कॉल आया।खुद को हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट बताने वाले उस व्यक्ति ने कहा, 'वो हरेन्द्र जाट बोल रहा है। मुझे पहचानते हो क्या। वासु को जानते थे क्या। मुझे पचास लाख रुपए चाहिए। नहीं देने का अंजाम देख चुके हो। दो दिन के अंदर तुम्हें नहीं मारा तो मेरा नाम हरेन्द्र जाट नहीं। उसे तो मारने में समय लगा था, लेकिन तुझे मारने में सिर्फ दो दिन लगेंगे।