9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: नहीं चलेगा जातिवाद, मुद्दों पर हो बात

इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है में बोले कमला नेहरू नगर के लोग
2 min read
Google source verification
Video: Will not run on racism, issues

वीडियो: नहीं चलेगा जातिवाद, मुद्दों पर हो बात



जोधपुर. दिन का तापमान ज्यों-ज्यों बढ़ रहा है त्यों-त्यों चुनावी गर्मी भी बढऩे लगी है। आमचुनावों को लेकर आमजन भी अपने मुद्दे तय करने में लगा है की चुनावों में कैसे प्रत्याशी को वोट दिया जाए। यदि वोट दिया जाए तो उम्मीदवार के समक्ष क्या मुद्दा प्राथमिकता से रहना चाहिए। चुनावों की बढ़ रही इसी गर्मी के बीच गुरुवार को पत्रिका की ओर से कमला नेहरू नगर में इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल लोगों का कहना था कि इस बार की राजनीति पर जाति, धर्म हावी न होकर मुद्दों पर बात होनी चाहिए।
जो उम्मीदवार चुना जाता है वो जाति, धर्म के बजाय विकास के नाम पर कार्य करें। जात-पात की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया है इससे समाज में वैमनस्य फैल रहा है। इसलिए इस बार इन सबसे उपर उठकर सोच रखने वाले उम्मीदवार का समर्थन किया जाएगा। साथ ही कहा कि जो भी प्रत्याशी चुनावी समर में ताल ठोकेगा वो आमजन से जुड़ा हुआ होना चाहिए। जिससे शहर का विकास हो सके।
कच्ची बस्तियों का हो विकास, स्मार्ट सिटी बने शहर
चर्चा में शामिल एडवोकेट सलीम खान मेहर का कहना था कि जो उम्मीदवार शहर को स्र्माट सिटी बनाने की बात करेगा व कच्ची बस्तियों में विकास की बात करेगा। उसी उम्मीदवार का समर्थन किया जाएगा। संजय खान ने शिक्षित व साफ छवि वाले उम्मीदवार का मुद्दा बताया। युवा जमील अंसारी का कहना था कि चुनावों में मुद्दों के बजाय बयान आधारित राजनीति होती है।
इस बार इन सबके बजाय युवाओं को रोजगार देने, गरीबी मिटाने की बात होनी चाहिए। चर्चा में शहाबुद्धीन, मों. युसुफ राठौड़, शरीफ चौहान, तलत बारी, फजरुद्धीन, खालिद व सद्धीक मेहर ने भी अपने विचार रखे व शहर का विकास करवाने, पेयजल व्यवस्था का स्थाई समाधान करने, यातायात समस्या से मुक्त करने, शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने को जरुरी मुद्दा बताया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग