9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्चुअल बैठक भाजपा युवा मोर्चा

जोधपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
bjpp_web1.jpg

जोधपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
अंकित चेची के निर्देशन और भाजयूमो जिला अध्यक्ष गौरव जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वर्चुअल बैठक में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुद व अन्य लोगों को नमो एप डाउनलोड करने का संकल्प लिया। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

भाजयूमो जिला अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि सभी युवा अपने मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कर विकसित भारत एंबेसडर बन केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक युवा बेहतरीन कार्य कर सकता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार हर वर्ग के जरूरतमंदों को अपनी योजनाओं का लाभ देने के लिए तत्पर हैं। इन जरूरतमंदों तक यह संदेश पहुंचाने का कार्य विकसित भारत एम्बेसडर बन कर सकते हैं।

भाजयूमो जिला अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में अभियान के तहत भाजपा की युवा मोर्चा की टीम 27 फरवरी को उन सभी स्थानों पर संपर्क तेजी से करेगी। इसमें कॉलेज परिसर, कोचिंग सेंटर, स्टेडियम, खेल के मैदान और अन्य क्षेत्र शामिल है जहां युवा मौजूद है। भाजपा की युवा मोर्चा की टीम फरवरी माह में 12 कैंप आयोजित होंगे। नमो ऐप से 6 लाख लोगों को जोड़ने की उम्मीद है। साथ ही चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग