
आए दिन वॉल्टेज समस्या को लेकर किसानों में आक्रोश
देणोक (जोधपुर) . गोरछियों का बेरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संचालित होने वाले 33 केवी जीएसएस में विद्युत वॉल्टेज की समस्याओं से परेशान किसानों ने गुरुवार को सरपंच उमाराम चौधरी के नेतृत्व में विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
किसानों के धरने की सूचना मिलने पर समझाइश के लिए पहुंचे विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता गोविन्द राम ने किसानों से समझाइश कर मामले को शान्त किया। इसके बाद किसानों से हस्ताक्षरित अधीक्षण अभियन्ता के नाम का एक ज्ञापन विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता को सौंपा।
उसमें उन्होंने बताया कि उनके गांव के 33 केवी जीएसएस में विद्युत वॉल्टेज पर्याप्त नहीं होने के कारण वॉल्टेज समस्या रहने के बारण आए दिन विद्युत ट्रीपिंग के कारण उनके कृषि कुंओं पर लगे मोटर पम्प आए जलकर नष्ट हो रहे है। दूसरी ओर 33 केवी जीएसएस में ओसीबी नहीं होने के कारण कई बार अनहोनी घटनाएं होने जैसा डर मंडराता रहता है। इस अवसर पर सुगनाराम भाम्बु, किसनाराम, दीपाराम, भोमाराम, तुलछाराम, सोनाराम सहित दर्जनों किसानों ने 33 केवी जीएसएस में नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
धरने पर बैठने की चेतावनी
किसानों ने बताया कि एक सप्ताह के अन्दर खराब ओसीबी मशीनें एवं 3.15 एमजी पॉवर का विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं लगाया तो गांव के घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता अगले सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
स्वीकृति मिली हुई है
गोरछियों का बेरा 33 केवी जीएसएस में ग्रामीणों द्वारा किए प्रदर्शन पर उन्हें समझाइश के लिए कनिष्ठ अभियन्ता को मौके पर भेजा है। किसानों की मांग के अनुसार पीछे से एक 3.15 एमजी का विद्युत ट्रांस्फार्मर की स्वीकृती मिली हुई है जो जल्द लगा दिया जाएगा।
रामेश्वर देवड़ा, सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग लोहावट।
लिखित में प्रस्ताव दिया
मेरे द्वारा पंचायत में लिया प्रस्ताव कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों एवं नेताओं को सौंपा जा चुका लेकिन समस्या जस की तस होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उमाराम, सरपंच ग्राम पंचायत गोरछियों का बेरा।
Published on:
07 Sept 2018 12:08 am
