9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार वोट देकर युवा हुए उत्साहित, कहीं मतदाता भ्रष्टाचार मुक्त राज्य की कर रहा उम्मीद

ग्रामीण वोट्र्स किसान संबंधी समस्याओं को दूर करने की उम्मीद से वोट देने पहुंचे तो युवतियों में इसका अलग ही क्रेज देखने को मिला।
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

पहली बार वोट देकर युवा हुए उत्साहित, कहीं मतदाता भ्रष्टाचार मुक्त राज्य की कर रहा उम्मीद

जोधपुर. लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में युवाओं, महिलाओं से लेकर 100 से अधिक उम्र के लोगों ने जोश व उत्साह के साथ शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 55.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 2550 बूथ पर सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। सुबह मतदान का रुझान महज 6.7 प्रतिशत रहा लेकिन इसके बाद मतदान प्रतिशत बढ़ता गया। सुबह 11 बजे 20.12 और दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि सुबह के समय कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खामी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। वहीं दूसरी तरफ जिले में पुलिस के साथ विभिन्न सुरक्षा के एजेंसियों के 17100 जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर तक शांतिपूर्ण मतदान रहा। जिले में इस बार 99 प्रत्याशी, 2550 बूथ, 2477356 मतदाता हैं। इनमें से 336282 नए मतदाता पहली बार मतदान किया। मतदान करने पहुंचे वोटर्स ने कहा कि उन्हें पहली बार वोट देकर अच्छा लग रहा है। वहीं कुछ ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की उम्मीद जताई। ग्रामीण वोट्र्स किसान संबंधी समस्याओं को दूर करने की उम्मीद से वोट देने पहुंचे तो युवतियों में इसका अलग ही क्रेज देखने को मिला।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग