4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पत्रिका के जोधपुर संस्करण को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 लोगों को सम्मानित किया गया

Google source verification

जोधपुर। आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान जोधपुर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृक्ष बंधु पुरस्कार समारोह में राजस्थान पत्रिका जोधपुर संस्करण जोधपुर को परंपरगत जल स्त्रोत संरक्षण व वन भूमि अतिक्रमण पर उच्च कोटि के लेखन के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। पत्रिका को दिया गया सम्मान राजस्थान पत्रिका के एडिटोरियल जोनल हैड डॉ. संदीप पुरोहित ने ग्रहण किया। पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में इस वर्ष का वृक्ष बंधु पुरस्कार सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिरीक्षक योगेंद्रसिंह राठौड़ को बीएसएफ परिसर में 35 हजार पौधों का सघन पौधारोपण, उनका संरक्षण करने, रेगिस्तानी जहाज के नाम से विश्व प्रसिद्ध ऊंटों के संरक्षण व अन्य उच्च कोटि के कार्यों के लिए वृक्ष बंधु पुरस्कार के रूप में स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अनमोल रत्न पुरस्कार अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक शिखा मेहरा को स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजस्थान पत्रिका के सहायक संपादक दौलत ङ्क्षसह चौहान को पत्रकारिता के क्षेत्र उच्च कोटि के लेखन के लिए गोवर्धन हेड़ाऊ पुरस्कार के रूप में रजत पदक एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जनता को आगे आना होगा : इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गजङ्क्षसह ने कहा, पर्यावरण जागरूकता के लिए जनता को आगे आना होगा। पर्यावरण को दरकिनार करके विकास करना भी गलत है। विकास होना चाहिए, लेकिन पर्यावरण के साथ संतुलन भी बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी के जमाने में जनता को सरकार के साथ पर्यावरण बचाने के लिए भी कार्य करने के लिए आगे आना होगा। पानी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार को कानून बनाने चाहिए।


पर्यावरण हमारा जीवन : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संत रामप्रसाद ने कहा कि पर्यावरण है तो हमारा जीवन है। राजस्थान पत्रिका के जोधपुर जोन के एडिटोरियल हेड डॉ संदीप पुरोहित ने राजस्थान पत्रिका के पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य की जानकारी देते हुए अमृता देवी को पर्यावरण का असली ब्रॉड बताया। इसके अलावा कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सुरेश राठी, डॉ. राम गोयल, ओपी सुथार ने भी पर्यावरण बचाने के सुझाव रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद ङ्क्षसघल ने किया।

इन्हें मिला सम्मान
स्व. राजमाता कृष्णा कुमारी पर्यावरण पुरस्कार- मुरलीधर जोशी
डॉ. गणपतराज पुरोहित पुरस्कार – डॉ. नरेन्द्रसिंह मेडतिया

राजस्थानी भाषा विस्तार व पर्यावरण के क्षेत्र में- फतेहसिंह भाटी

राजस्थानी भाषा विस्तार व पर्यावरण के क्षेत्र में- – डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित
मघराज सिंघवी वन भूमि संरक्षण पुरस्कार- एडवोकेट मोतीसिंह राजपुरोहित
डॉ. महेंद्रसिंह नगर पुरस्कार- राजेन्द्र चैधरी
रूख भाईला पुरस्कार- चैनसिंह महेचा
प्रो. डीडी हर्ष भक्ति संगीत पुरस्कार- अनिल महादेव

इनका भी हुआ सम्मान
इसके अलावा शिवनारायण चौधरी डीवाईएसपी पुलिस, डॉ. एसपी व्यास, भागीरथ वैष्णव, विक्रमङ्क्षसह तारातरा, डॉ. सुगन्धा गोयल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, चारू जोशी, बीएसएफ बैण्ड, राजेश्वरी थानवी, नरेश सुराणा, गणेश मेघवाल, मण्डलेश्वर महादेव ट्रस्ट, संतोष चैधरी, रोहित मूथा, छवि शर्मा, दुर्गाराम पटेल, उमंग अस्थाना, मुकेश गोदावत, राकेश व्यास, ऋषि मूथा, डॉ. सुमित डाउकिया, श्रवण कुमार, बिन्दु एम व्यास, राजू मूथा, बद्रीनारायण हर्ष, आरती बिस्सा, नीतिन अग्रवाल, सुनिता कल्ला, ख्याति जाजू, प्रो. प्रवीण गहलोत, महेंद्रसिंह गहलोत, राधेश्याम पेमानी, राधाकिशन थानवी को विभिन्न क्षेत्र में की जा रही सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।