9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री धारीवाल की विजिट के बाद हेरिटेज के साथ विकास की रूपरेखा बनाने के लिए पैदल घूमे अधिकारी

- जिला कलक्टर व अन्य अधिकारियों ने किया दौरा- शहर के भीतरी क्षेत्र और मेहरानगढ़ मार्ग की संभावनाएं तलाश  
2 min read
Google source verification
 मंत्री धारीवाल की विजिट के बाद हेरिटेज के साथ विकास की रूपरेखा बनाने के लिए पैदल घूमे अधिकारी

मंत्री धारीवाल की विजिट के बाद हेरिटेज के साथ विकास की रूपरेखा बनाने के लिए पैदल घूमे अधिकारी

जोधपुर. नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के दौरे के बाद उन प्रोजेक्ट्स को धरातल पर लाने के लिए जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह के साथ अन्य विभागों के अधिकारी ३ घंटे तक शहर में पैदल घूमे। जिन प्रोजेक्ट की घोषणाएं हुई, उनकी डीपीआर और फिजिबिलिटी को फील्ड पर देखा गया। उनके साथ नगर निगम आयुक्त रोहिताश्वसिंह तोमर, जेडीए आयुक्त कमर उल जमान चौधरी, जेडीए सचिव हरभान मीणा, प्रशिक्षु आइएएस ललित गोयल, उपायुक्त जेडीए रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी थे।

800 करोड़ के प्रोजेक्ट : विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए 800 करोड़ के प्रोजेक्ट की घोषणाएं हुई हैं। शहर की पार्किंग, ट्रैफिक पर फोकस रहेगा। हेरिटेज लुक को अधिक संरक्षित करना है।

मल्टीलेवल पार्र्किंग : नई सडक़ के समीप 400 वाहनों की मल्टी स्टोरी पार्किंग बनेगी। 11 वर्ग मीटर भूमि नगर निगम के पास है व 26 सौ वर्ग मीटर भूमि पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की है। इस भूमि पर 50 करोड़ की राशि से पार्किंग का निर्माण होगा। पुलिस कंट्रोल रूम अन्य जगह शिफ्ट होगा। पुलिस कंट्रोल रूम में उपायुक्त राजेश मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नाथू सिंह भाटी से चर्चा की।
घंटाघर : घंटाघर की छतों को देखा। चार छतों पर कैफेटेरिया का निर्माण किया जाएगा। बाइजी तालाब पर घाट व सीढियों के प्रस्तावित मौका स्थल को देखा।

यातायात लूप : वन वे ट्रैफिक के लिए बिना रुके निरंतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ जगह लूप बनाने के बारे में मौका देखा।
हेरिटेज वॉक : भीतरी शहर में पैदल भ्रमण करते हुए तूवरजी का से होते हुए मेहरानगढ़ तक जाने वाले हेरिटेज वॉक के मार्ग को देखा। जय सिंह जी के थान होकर फतेह श्वर महादेव मंदिर तक उन्होंने निरीक्षण किया। घोड़ा घाटी, बालसमंद तक नई सडक़ बनाने के प्लान के बारे में मौका देखा। नागौरी गेट से होकर आने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने पर चर्चा की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग