9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wanted accused : टॉप-10 में शामिल वांटेड इनामी आरोपी गिरफ्तार

- पुलिस कमिश्नरेट के टॉप-10 वांछित बदमाशों में था शामिल, लम्बे समय से था फरार
less than 1 minute read
Google source verification
Wanted accused : टॉप-10 में शामिल वांटेड इनामी आरोपी गिरफ्तार

Wanted accused : टॉप-10 में शामिल वांटेड इनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर।
करवड़ थाना पुलिस (Police station Karwar) ने जिला विशेष टीम (डीएसटी पूर्व) (DST) की मदद से खारड़ा मेवासा (Kharda mewasa) बस स्टैण्ड (Bus stand) स्थित दुकान में कब्जा करने की नीयत से तोड़-फोड़ और फायर करने के मामले में एक साल से फरार दो हजार रुपए (two thousand prize accused arrested) के इनामी आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। (Top-10) (Wanted prize accused arrested)
थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि खारड़ा मेवासा निवासी सीताराम जाट की गांव के बस स्टैण्ड पर तीन दुकानें हैं, जहां गत वर्ष 13 सितम्बर को आठ-दस वाहनों में सवार बदमाश वहां आए थे और हवाई फायर कर सीताराम को डराया धमकाया था। साथ ही दुकानें खाली करने की चेतावनी दी थी। इससे डरे-सहमे सीताराम व उसके भाई वहां से भागने लगे थे। तब एक आरोपी ने सीताराम के भाई आसूराम पर बोलेरो कैम्पर चढ़ा दी थी। जिससे वो घायल हो गया था। इस संबंध में 14 सितम्बर को एफआइआर दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में जुड निवासी अमृतलाल बिश्नोई फरार था। उस पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
डीएसटी के कांस्टेबल जयराम को अमृतलाल के जुड फांटा पर मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर एएसआइ पुखराज, हेड कांस्टेबल कमरूद्दीन, ओमाराम, देवाराम, कांस्टेबल किशनसिंह ने जुड फांटा पर दिबश दी और अमृतलाल बिश्नोई को दबोच लिया। फिर उसे करवड़ थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। पूछताछ के बाद जुड निवासी अमृतलाल उर्फ ईमरतलाल (24) पुत्र हरचंदराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग