9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wanted run from Police : एयरपोर्ट पर वांटेड तस्कर को कारतूस के साथ पकड़ा, पत्नी को छोड़ थाने से भागा

- मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामलों में था वांटेड, अब पत्नी हिरासत में, पत्नी का भाई गिरफ्तार- संदेह के दायरे में आया कांस्टेबल निलम्बित
2 min read
Google source verification
,

Wanted run from Police : एयरपोर्ट पर वांटेड तस्कर को कारतूस के साथ पकड़ा, पत्नी को छोड़ थाने से भागा,Wanted run from Police : एयरपोर्ट पर वांटेड तस्कर को कारतूस के साथ पकड़ा, पत्नी को छोड़ थाने से भागा,Wanted run from Police : एयरपोर्ट पर वांटेड तस्कर को कारतूस के साथ पकड़ा, पत्नी को छोड़ थाने से भागा,Wanted run from Police : एयरपोर्ट पर वांटेड तस्कर को कारतूस के साथ पकड़ा, पत्नी को छोड़ थाने से भागा

जोधपुर।
चेन्नई (Chennai) जाने के दौरान हवाई अड्डे (Airport) पर जांच के दौरान शुक्रवार को तस्करी के टॉप-10 वांटेड (Top-10 wanted) आरोपी के बैग से एक जिंदा कारतूस मिला। उसे व उसकी पत्नी और एक पण्डित को एयरपोर्ट थाने लाया गया, लेकिन पुलिस के वीवीआइपी ड्यूटी में व्यस्त होने का फायदा उठाकर वह थाने से भाग गया। (Wanted escape from police station) कांस्टेबल को निलम्बित (Constable suspended) कर पत्नी हिरासत में और साले (wife in custody and brother in law arrested) को गिरफ्तार किया गया। (wanted accused caught at airport with live cartridges, escape from Police station)
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि जाजीवाल बिश्नोईयान गांव निवासी रमेश बिश्नोई पुत्र गिरधारीराम दोपहर में अपनी पत्नी गीता और एक पण्डित के साथ इंडिगो की फ्लाइट से चेन्नई जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचा। स्कैनर मशीन से सुरक्षा जांच के दौरान रमेश के बैग में 9एमएम का एक जिंदा कारतूस नजर आया। सीआइएसएफ के अधिकारी व जवानों ने रमेश बिश्नोई, पत्नी व पण्डित को हिरासत में ले लिया।पुलिस तीनों को थाने ले आई। इंडिगो फ्लाइट के अधिकारी की तरफ से आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कराया गया।
सहयोगी से गाड़ी मंगवाई, भाग निकला
थाने लाने के बाद तीनों को निगरानी में छोड़ पुलिस वीवीआइपी ड्यूटी में हवाई अड्डे लौट गई। तीनों को बतौर संतरी कांस्टेबल सुनील बिश्नोई की निगरानी में रखा गया।संतरी की लापरवाही का फायदा उठाकर रमेश बिश्नोई थाने से भाग गया। पत्नी ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन वह थाने में रह गई। पुलिस को अंदेशा है कि थाने में लाए जाने के दौरान उसने अपने रिश्तेदार की मदद से कार मंगवाई और उमसें चंपत हो गया। संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुनील बिश्नोई को निलम्बित कर सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) देरावर सिंह को विभागीय जांच सौंपी गई है। पुलिस को अंदेशा है कि कांस्टेबल ने फरारी में मदद की होगी।
हेड कांस्टेबल ने पीछा कर पकड़ा, लेकिन छुड़ाकर भागा
रमेश बिश्नोई व पत्नी को छुड़ाने के लिए पत्नी का भाई श्रवण बिश्नोई थाने में पहुंचा। रमेश बाहर निकल गया। उसे भागते देख हेड कांस्टेबल ने पीछा किया और रमेश को पकड़ लिया, लेकिन धक्का-मुक्की कर उसने खुद को छुड़ा लिया। थाने के बाहर खड़ी लाल रंग की तमिलनाडू नम्बर की कार में भाग निकला। पुलिस ने साले को पकड़ लिया। रमेश की तलाश में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन कार व आरोपी का पता नहीं लग पाया। कार चालक कन्हैया बताया जाता है। हेड कांस्टेबल की तरफ से उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पत्नी गीता को हिरासत में लेकर सुरक्षा सखी के यहां रखवाया है। पत्नी के भाई श्रवण बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
तस्करी के तीन मामलों में वांटेड, टॉप-10 में है शामिल
आरोपी रमेश बिश्नोई के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी, मारपीट व अन्य के दस-बारह मामले दर्ज हैं। वह एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में वांटेड है। ऐसे में वह परिवार सहित चेन्नई में रहने लग गया था। उसके पास चेन्नई का आधार कार्ड मिला। भागने के बाद पता लगा कि वह टॉप-10 वांटेड में शामिल है।
साले की फैक्ट्री का होना था उदघाटन
कोयम्बटूर में रमेश के साले की मार्बल फैक्ट्री का उदघाटन होना है। जिसके लिए पण्डित को जोधपुर से चेन्नई ले जाया जा रहा था। कन्हैया कार में तीनों को हवाई अड्डे छोड़कर निकला था। फिर उसी कार में भगाने आया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग