9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूलभूत सुविधाएं भी पूरी नहीं और पहाड़ों से लटक रहा खतरा

- वार्ड ऑन स्पॉट - वार्ड संख्या 19 व 20 के हालात  
2 min read
Google source verification
मूलभूत सुविधाएं भी पूरी नहीं और पहाड़ों से लटक रहा खतरा

मूलभूत सुविधाएं भी पूरी नहीं और पहाड़ों से लटक रहा खतरा

जोधपुर.
एक तो मूलभूत सुविधाओं का अभाव और ऊपर से पहाड़ों से भी खतरा मंडरा रहा है। वार्ड संख्या 19 व 20 का कई क्षेत्र पहाड़ी एरिया में बसा है। सडक़ों और सीवरेज की समस्या तो अन्य वार्ड की तरह यहां भी वैसी ही है। खास बात यह है कि पार्षद वार्ड तो थोड़ा सा और बजट मिलने पर आदर्श बनाने की बात भी कहते हैं।

वार्ड 19 :::: गंदगी-सडक़ों में ही उलझी समस्याएं

यहां विकास की सोचने से पहले गंदगी और सडक़ों की बदहाली से ही लोग ऊपर नहीं आ पाते। नियमित सफाई नहीं होने की शिकायतें भी आम है। चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है।

प्रमुख समस्याएं
- सडक़ों पर गंदगी पसरी हुई है।

- सीसी रोड खोद कर पीएचइडी लाइन तोड़ दी गई है।
- सीवरेज लाइन व पानी की लाइन दोनों साथ होने से गंदे पानी की सप्लाई भी होती है।

- फैजा मस्जिद के पास सडक़ नहीं बनी।
इनका कहना..

प्रताप नगर में गली नम्बर 5 में सडक़ आज तक नहीं बनी। नालियां टूटी होने से गंदा पानी सडक़ों पर बहता रहता है। जीतने के बाद पार्षद आते तक नहीं है।
- फिरोज खान, वार्ड 19

बापू कॉलोनी में सीवरेज लाइन डाली तो गई है लेकिन शुरू नहीं हुई। मैन हॉल ही बंद कर रखे हैं। इस वजह से गंदगी फैलती है। सीसी रोड भी बनने के बाद तोड़ दी गई है।

- अबरार अहमद, वार्ड 19

क्या कहते हैं पार्षद

5.4 करोड़ के काम सडक़ व सीवरेज लाइन के करवाए हैं। पीएचइडीकी 2 करोड़ से ज्यादा लागत की लाइन बिछाई। लम्बा-चौड़ा वार्ड है 80 प्रतिशत काम पूरे हो गए हैं। यदि एक-दो करोड़ का बजट और मिलता तो मैं आदर्श वार्ड बनाना चाहता हूं।

- रमजान खान, पार्षद वार्ड 19

------------------

वार्ड 20 ::: पहाड़ों का लटकता खतरा

इस वार्ड में भी सडक़-सीवरेज की समस्या कई लोगों ने बताई। लेकिन इससे बड़ा खतरा कुछ लोगों के लिए लटकते पहाड़ के पत्थर हैं। कुछ दिन पहले हुए हादसे का मलबा यहां से अब तक नहीं हटाया जा सका है। ऐसे में लोगों को अपने घरों तक पहुंचने भी भानी परेशानी होती है।

प्रमुख समस्याएं

- कई गलियों में सडक़ें टूटी हुई है।

- बोम्बे मोटर सर्किल के समीप से होकर गुजरने वाला नाला लम्बे समय से साफ नहीं हुआ।

- पहाड़ के नीचे रहने वालों का जीवन खतरे में।

- मुख्य सडक़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार व समाजकंटक लोगों से परेशानी है।

इनका कहना...

सडक़ों और सीवरेज की समस्या सबसे बड़ी है। हमारे यहां पाइप लाइनें डालने के बाद सडक़ों की वापस मरम्मत करवाई ही नहीं गई।

- बाबूलाल, वार्ड 20

पीएचइडी की लाइन में लीकेज है। पानी आता है तो सडक़ों पर काफी मात्रा में बहता है। बाइक सवार कुछ लोग तेज रफ्तार से चला कर रात में खौफ पैदा करते हैं।

- दुर्गाशंकर, वार्ड 20

क्या कहते हैं पार्षद

बाबा रामदेव मंदिर के आस-पास कई विकास कार्य करवाए। सीसी रोड, हाइमास्ट लाइट जैसे कार्य हुए। स्वास्थ्य केन्द्र बनवाए हैं। बोम्बे मोटर के पास जो नाला है उसकी सफाई का काम रह गया है।

- भंवरलाल प्रजापत, पार्षद वार्ड 20

-----------------

अब यह है वार्ड के नए क्षेत्र
वार्ड - 19

जनसंख्या - 11041
क्षेत्र - विकास नगर, आचार्यों का मोहल्ला, गली नम्बर 6 से 23 तक, चामुंडा कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, मोमिन कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, रावों की बगेची, हरिजन बस्ती, शिव कॉलोनी, तेजा मंदिर, ब्राह्मण बस्ती, सैन कॉलोनी।

वार्ड 20

जनसंख्या - 9720
क्षेत्र - मीरा कॉलोनी, संबोधि धाम, अखेराज का तालाब, गुरों का तालाब, श्रीराम कॉलोनी, कन्हैया कॉलोनी, संतधाम, अरिहंत नगर, गोकुल विहार, महावीर नगर, हुडको क्वार्टर, दाऊ री ढाणी, गणपति नगर, शांतिनाथ नगर, जानकी वल्लभ मंदिर, गोपीकृष्ण विहार, वृंदावन विहार।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग