9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में रातें गर्म, पारा 20 डिग्री को पार

Thar Weather - पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन का पारा गिरा, रात का चढ़ा- जोधपुर में रात के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट
less than 1 minute read
Google source verification
थार में रातें गर्म, पारा 20 डिग्री को पार

थार में रातें गर्म, पारा 20 डिग्री को पार

जोधपुर. देश के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ रविवार को टकराएगा। इससे असर से एक दिन पहले ही थार प्रदेश में रात का तापमान चार-पांच डिग्री तक उछल गया। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री व उससे ऊपर रिकॉर्ड हुआ, जिससे सर्दी पूरी तरीके से गायब हो गई। लोगों को पंखे चलाने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह विक्षोभ का असर खत्म होने पर रात के तापमान में फिर से गिरावट आएगी लेकिन दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहेगा।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान कल की तुलना में करीब पांच डिग्री उछलकर 20.7 डिग्री पर आ गया। इस सीजन का यह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। बादलों की हल्की आवाजाही व पारा अधिक होने से सुबह गुलाबी सर्दी का असर भी नहीं रहा। सुबह से ही गर्म कपड़ों में तपिश शुरू हो गई। धूप निकलने के बाद सभी लोग सूती कपड़ों में ही नजर आए। तपिश व चुभन से बचने के लिए अधिकांश जगहों पर पखें भी चलने देखे गए। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री मापा गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
बाड़मेर में रात का पारा 22.7 डिग्री रहा। वहां सर्दी का असर बिल्कुल खत्म था। दिन में पारा 35.4 डिग्री पर पहुंचा। जैसलमेर में न्यूनमत तापमान 19 व अधिकतम 32.3 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग