9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: देखें वीडियो: मौसम बदला, भीषण गर्मी के साथ तेज बारिश

कई हिस्सों में पलटा मौसम, अगले तीन दिनों तक धूल भरी हवा की चेतावनी
less than 1 minute read
Google source verification
Weather: देखें वीडियो: मौसम बदला, भीषण गर्मी के साथ तेज बारिश

Weather: देखें वीडियो: मौसम बदला, भीषण गर्मी के साथ तेज बारिश

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में शुकवार को उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। लोग दिनभर पसीना पसीना होते रहे। दोपहर बाद जोधपुर के आसपास के इलाकों में मौसम Weather पलटा। बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चली। इस दौरान बिलाड़ा, पीपाड़, कापरड़ा, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड और शहर के बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शहर में छींटे गिरे। कापरड़ा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वहां बीस मिनट बरसात से बाळे बह निकले। सडक़ों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तेज धूल भरी हवाएं चलेगी। हवा की गति 35 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टा होगी। मौसम शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है। इस दौरान कई हिस्सों में तापमान फिर से 45 डिग्री को पार कर सकता है।

Weather सूर्य नगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी अधिक होने से भोर के साथ ही उमस व्याप्त हो गई। दिन चढ़ने के साथ उमस भरी तपिश ने शहरवासियों को हलकान कर दिया। कूलर में भी उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। दोपहर में तापमान 41.1 डिग्री तक पहुंचा। इस दौरान हवाओं की गति तेज हो गई। गर्म हवाएं चलने के साथ अपराहन 4 बजे आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम होते होते शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान कई ग्रामीण इलाकों में हल्की बरसात से लेकर तेज बौछारें गिरी। फलौदी में तेज गर्मी रही। वहां न्यूनतम तापमान 31.8 और अधिकतम 43.2 डिग्री रहा।

बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमशः 28.4 व 24.7 और दिन का 43.6 व 42.4 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग