9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलरामनगर में नल का बिल आ गया, पर दो माह से पानी की बूंद भी नहीं टपकी

नांदड़ी के बलरामनगर में दो माह से नल में पानी बूंद भी नहीं आई है, लेकिन दो माह से नल से पानी की बूंद भी नहीं टपकी है।
less than 1 minute read
Google source verification
बलरामनगर में नल का बिल आ गया, पर दो माह से पानी की बूंद भी नहीं टपकी

बलरामनगर में नल का बिल आ गया, पर दो माह से पानी की बूंद भी नहीं टपकी

जलदाय विभाग के चक्कर काटते-काटते थक गए लोग, कोई सुनने वाला नहीं
जोधपुर. नांदड़ी के बलरामनगर में दो माह से नल में पानी बूंद भी नहीं आई है, लेकिन दो माह से नल से पानी की बूंद भी नहीं टपकी है। साढ़े तीन सौ घरों की आबादी की इस कॉलोनी में पीने के पानी के जुगाड़ के लिए रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ टैंकर डलवा रहे हैं तो कुछ मुख्य सड़क पर स्थित घरों के आ रहे पानीे से अपने घर पीने का पानी ले जा रहे हैं।

बलरामनगर के निवासी बताते हैं कि साढ़े तीन सौ घरों की आबादी में उन कुछेक घरों में पानी आता है, जो मुख्य सड़क पर स्थित है। कॉलोनी की गलियों में जलापूर्ति गत दो माह से नहीं हो रही है। पेयजल संकट को लेकर कॉलोनी के लोग जलदाय विभाग में भी कई बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा है।
स्थानीय निवासी बोले
नांदड़ी ग्राम पंचायत की कॉलोनी बलरामनगर में मुख्य सड़क पर पानी आता है, लेकिन कॉलोनी की गलियों में गत दो माह से पानी नहीं पहुंचा रहा है। कुछ परिवार पीने के पानी के लिए टैंकर मंगवा रहे हैं तो कुछ परिवार मुख्य सड़क पर स्थित घरों की पाइप लाइन से पीने का पानी ला रहे हैं।

- सुरेंद्र चौधरी
पेयजल संकट से निजात के लिए जलदाय विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई हमारी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। कई बार शिकायत दर्ज करवा दी। बिल बराबर आ रहे हैं, लेकिन नल से पानी का इंतजार करते-करते थक गए हैं।

- हमीरराम

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग