9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर शहर में 4 नवम्बर को नहीं आएगा पानी

- फिल्टर प्लांट में रहेगा 24 घंटे का शट डाउन  
1 minute read
Google source verification
जोधपुर शहर में 4 नवम्बर को नहीं आएगा पानी

जोधपुर शहर में 4 नवम्बर को नहीं आएगा पानी

जोधपुर.
शहर के जलस्रोतों में पान का स्तर बनाए रखने के लिए 3 नवम्बर को रात 12 बजे से 4 नवम्बर को रात 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस एवं 4 को प्रात: 8 बजे से 5 नवम्बर की प्रात: 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस का शटडाउन रहेगा। 4 नवम्बर को होने वाली जलापूर्ति 5 को और 5 नवम्बर को होने वाली जलापूर्ति 6 को की जाएगी। आगामी गर्मी में इंदिरा गांधी नहर के क्लोजर को लेकर यह मशक्कत की जा रही है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खण्ड तृतीय के अधिशाषी अभियंता सुनिल दत्त हर्ष ने बताया कि ज्यूडिशियल एकेडमी हाईकोर्ट, सांगरिया फांटा क्षेत्र, जाटो की ढाणी के उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्र, रीको कृष्णा नगर, करणी नगर, मीरा नगर, झालामण्ड क्षेत्र के आस-पास का क्षेत्र, कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1 से 9 से संबधित क्षेत्र, जनता कॉलोनी, रामेश्वर नगर, मधुबन सरस्वती नगर, गंगा विहार, के.के.कॉलोनी, भगत की कोठी, रातानाडा पम्पिग स्टेश्न से जलापूर्ति होने वाले सभी क्षेत्र, शिव मंदिर एस.आर, कमला नेहरू नगर, जीएसआर सुथला, जीएसआर से संबधित क्षेत्र, कमला नेहरू नगर सेक्टर ए,बी,सी,डी, एवं विस्तार, डिफेंस कॉलोनी, चांदणा भाखर, ज्योति नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, सुथला, ज्वाला विहार में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नगर खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज भवण ने बताया कि पृथ्वीपुरा टंकी को जोडऩे, मीरा कोलोनी टंकी को जोडऩे का कार्य होने के कारण 4 नवम्बर को पेयजल सप्लाई नहीं होगी तथा 4 को होने वाली जलापूर्ति 5 को कम दबाव एवं देरी से तथा 5 नवम्बर को होने वाली जल आपूर्ति 6 नवम्बर को की जाएगी। इसके कारण जोधपुर शहर के परकोटा का भीतरी क्षेत्र, प्रताप नगर जल वितरण केन्द्र, सूरसागर व कबीर नगर जल वितरण क्षेत्र, मसूरिया जल वितरण क्षेत्र, सरदारपुरा जल वितरण क्षेत्र, नागोरी गेट का बाहर का क्षेत्र, महामंदिर, पावटा, पृथ्वीपुरा, मानजी का हत्था, बीजेएस, लक्ष्मी नगर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग