9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Water supply : शहर के कई इलाकों में नए साल में पांच दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

शहर के कई इलाकों में नए साल में पांच दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्तिप्रस्तावित इंदिरा गांधी नहर बंदी व गर्मियों के लिए जल भण्डारणजोधपुर. नए साल में दो से छह जनवरी तक पांच दिन तक शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रस्तावित इंदिरा गांधी नहर बंदी व गर्मियों के लिए जल भण्डारण, फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के रख-रखाव व सफाई व्यवस्था को लेकर जलापूर्ति व्यवस्था में कुछ फेरबदल किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Water supply  : शहर के कई इलाकों में नए साल में पांच दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

Water supply : शहर के कई इलाकों में नए साल में पांच दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मुताबिक दो जनवरी को रात आठ बजे से तीन जनवरी को रात आठ बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी। दो जनवरी को रात्रि 12 बजे से तीन जनवरी रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति नहीं होगी। तीन जनवरी को प्रात: आठ बजे से चार जनवरी प्रात: आठ बजे तक झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रोंं में जलापूर्ति बंद रहेगी।

-----------------

ऐसे मिलेगा पीने का पानी

- जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में तीन जनवरी को होने वाली जलापूर्ति चार जनवरी तथा चार जनवरी को होने वाली जलापूर्ति पांच जनवरी को जाएगी।

- झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रो में तीन जनवरी को को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी।

- सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रो में चार जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति पांच जनवरी एवं पांच जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति छह जनवरी को होगी।

-----------------

प्रस्तावित इंदिरा गांधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिए जल भण्डारण को लेकर जलापूर्ति व्यवस्था आंशिक बदलाव किया गया है। इससे पेयजल को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

- जगदीश चन्द्र व्यास, अधीक्षण अभियंता, पीएचईडी, नगर वृत्त

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग