
Weapons : लग्जरी कार के टायर फूटे, तलाशी में मिले अवैध हथियार,Weapons : लग्जरी कार के टायर फूटे, तलाशी में मिले अवैध हथियार
जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत (Police station Kudi Bhagtasni) झालामण्ड बाइपास (Jhalamand byepass) पर मोती मार्केट के पास पुलिस नाकाबंदी को देख चालक ने लग्जरी कार (Luxury car) घुमाई व भागने का प्रयास किया, लेकिन कार सड़क से (Tyre brust of luxury car उतरकर नाले से जा टकराई और आगे-पीछे के दो टायर फट गए। अनियंत्रित कार झाडि़यों में जाकर रूकी और दो युवक भाग गए। कार से लोडेड एक पिस्तौल व मैग्जीन में छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल व दो नम्बर प्लेटें जब्त की गईं हैं। (Illegal weapon siezed from luxury car)
पुलिस के अनुसार झालामण्ड बाइपास पर मोती मार्केट के पास अल-सुबह पांच बजे एएसआइ धन्नाराम के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई। तभी डांगियावास की तरफ से तेज रफ्तार में बिना नम्बर की लग्जरी कार आती दिखाई दी, लेकिन चालक ने नाकाबंदी देख कुछ पहले कार रोकी और तेज रफ्तार में यू-टर्न लेने लगा। इस प्रयास में कार सड़क से उतर गई और नाले से जा टकराई। आगे व पीछे का एक-एक टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पास ही झाडि़यों में जाकर रूकी। धुआं ही धुआं हो गया। चालक व एक युवक बाहर निकले और भाग निकले। पुलिस मौके पर आई, लेकिन युवक पकड़े नहीं जा सके।
कार की तलाशी लेने पर हरियाणा नम्बर की दो नम्बर प्लेटें और तीन एंड्रॉयड मोबाइल भी मिले। डेशबोर्ड की डिक्की में मैग्जीन सहित एक पिस्तौल मिली। मैग्जीन में छह जिंदा कारतूस भी थे। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर युवकों की पहचान व तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
युवती के नाम निकली सिम, श्यामलाल भी संदिग्ध
पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति श्यामलाल भाग, श्यामलाल भाग चिल्ला रहा था। वहीं, दो मोबाइल में सिम नहीं थी। एक सिम रोहिचा कला गांव में जांगुओं की ढाणी निवासी एक युवती के नाम की निकली।
कार के चोरी का अंदेशा : इंजन-चैसिस नम्बर घिसे हुए
कार में चालक व पास वाली सीट के अलावा अन्य सीटें नहीं थी। आगे व पीछे नम्बर नहीं थे। दो नम्बर प्लेटें अंदर मिली। वहीं, इंजन व चैसिस नम्बर घिसे हुए हैं। जिससे अंदेशा है कि कार चोरी की हो सकती है।
Published on:
15 Oct 2022 11:21 pm
