scriptसावधानः मई महीने में इस तारीख के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा जा सकता है 45 डिग्री पार, बड़ा अलर्ट जारी | Weather alert: Severe heat will occur in Jodhpur, Rajasthan after May 12 | Patrika News
जोधपुर

सावधानः मई महीने में इस तारीख के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा जा सकता है 45 डिग्री पार, बड़ा अलर्ट जारी

Weather alert: जोधपुर स्थापना दिवस 12 मई के बाद भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान पारा 45 डिग्री के पार जाने की आशंका है।

जोधपुरMay 01, 2024 / 11:28 am

Rakesh Mishra

Weather alert: थार मरुस्थल में लगातार बढ़ रही हरियाली और पीछे हट रही बालू के कारण यहां की जलवायु में अब बदलाव स्पष्टत: नजर आने लगा है। जोधपुर में वर्ष 2023 को छोड़ दें तो यह अब तक का सबसे ठंडा अप्रेल रहा। इस साल जोधपुर में अप्रेल में अब तक का पारा 41.2 डिग्री को ही छू पाया है, लेकिन मई में अब भीषण गर्मी की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में पारा सामान्य से कम रहेगा। तीन-चार मई को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम पलटेगा। दूसरे सप्ताह में तापमान सामान्य के करीब रहेगा तब पारा 42 से 44 डिग्री के मध्य रिकॉर्ड होगा। मई के तीसरे और चौथे सप्ताह आसमां से आग बरसेगी। जलती-तपती गर्मी बीस मई तक रहेगी। मई के अंतिम सप्ताह में भी सूरज आग उगलेगा। हालांकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ भी आएंगे, लेकिन जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना कम है। एकाध दिन जरुर छींटे गिर सकते हैं।

अप्रेल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण नीचे रहा पारा

इस साल अप्रेल महीने में करीब 5 विक्षोभ आ गए, जिससे थार के ऊपर चक्रवाती परिसंचारी तंत्र अधिक बना। इससे बादलों की आवाजाही अधिक हुई। साथ ही महीने में 15 दिन से अधिक तेज हवाएं बही। इससे तापमान कम रहा। जोधपुर में 11 अप्रेल को 41.2 डिग्री पहुंचा जो सर्वाधिक तापमान था। गत वर्ष 14 अप्रेल 2023 को पारा 40 डिग्री रहा था। सामान्यत अप्रेल में पारा 43 से 44 डिग्री रहता है। जोधपुर में अप्रेल का रिकॉर्ड तापमान 45.8 डिग्री है जो तीस अप्रेल 2002 को रिकॉर्ड किया गया था।

मार्च में भी कम रहा पारा, एक बार लू चली

जोधपुर में इस साल मार्च में भी पारा 40 डिग्री को नहीं छू पाया। बीते 13 साल में ऐसा चौथी बार हुआ है जो तापमान चालीस डिग्री को पार नहीं कर पाया। महीने के अंतिम सप्ताह में एक दिन लू जरुर रिकॉर्ड की गई थी।

इस साल जोधपुर में ठंडा रहा अप्रेल

वर्ष- सर्वोच्च तापमान- दिन
2024 – 41.2 – 11 अप्रेल
2023 – 40.0 – 14 अप्रेल
2022 – 43.6 – 27 अप्रेल
2021 – 43.0 – 28 अप्रेल
2020 – 42.4 – 30 अप्रेल
2019 – 44.7 – 29 अप्रेल
2018 – 43.2 – 27 अप्रेल
2017 – 44.4 – 15 अप्रेल
2016 – 44.3 – 30 अप्रेल
2015 – 43.5 – 26 अप्रेल
2014 – 43.7 – 29 अप्रेल
(जोधपुर में अप्रेल महीने का सर्वाधिक तापमान 45.8 डिग्री है, जो 30 अप्रेल 2002 को रिकॉर्ड किया गया था।)

Hindi News/ Jodhpur / सावधानः मई महीने में इस तारीख के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा जा सकता है 45 डिग्री पार, बड़ा अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो