9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर पलटा मौसम, बूंदाबांदी से घुली ठंडक

- मार्च में मावठ से किसानों की बढ़ी परेशानी - आज भी रहेगी बादलों की आवाजाही
less than 1 minute read
Google source verification
Weather changed again

फिर पलटा मौसम, बूंदाबांदी से घुली ठंडक

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचारी तंत्र बनने से बीती रात से मौसम ने पलटा खाया और अलसुबह जोधपुर सहित कई स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की बरसात हुई। दिनभर बरसाती मौसम बने रहने से किसानों के साथ आम लोग भी परेशान हो गए। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। सुबह और रात को हल्की सर्दी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ स्थानों पर छींटे पड़ सकते हैं।

सूर्यनगरी में बुधवार अलसुबह से ही हल्की बरसात शुरू हो गई। शहरवासी सो कर उठे तो बाहर बूंदाबांदी हो रही थी, जिसकी वजह से मौसम में ठण्डक घुल गई। तापमान हालांकि 18.5 डिग्री रहा, लेकिन हवा में अत्यधिक नमी की वजह से सर्दी का अहसास हो रहा था। दिनभर बादलों का मौसम बना रहा। सूरज व बादलों की लुकाछिपी चलने से दोपहर में तापमान 29 डिग्री से ऊपर नहीं गया। रात को हल्की सर्दी थी। जिले के कई गांवों में भी बरसात हुई। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15.6 व अधिकतम 27.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 17.1 व दिन का 30.1 डिग्री रहा।

अब तक पहन रहे गर्म कपड़े
मार्च का महीना लगभग आधा बीत चुका है, बावजूद इसके मौसम में हल्की सर्दी बरकरार रहने से अब तक लोगों ने गर्म कपड़े पहनने नहीं छोड़े हैं। सुबह और रात को ठण्डक होने से लोगों को मोटे कपड़े पहनने पड़ते हैं।

मार्च में 40 डिग्री पार पहुंच जाता है पारा

पिछले दस साल के डाटा देखें तो मार्च के महीने में दिन में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है, लेकिन वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभों की वजह से लगातार बादल आने से तापमान 30 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक इसके जलवायु परिवर्तन के तौर पर देख रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग