9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट आबू में पारा 11 डिग्री, गुलाबी सर्दी का अहसास

jodhpur news - बादलों की आवाजाही से कई स्थानों पर रात का पारा 20 डिग्री से नीचे आया- सीकर 13, चूरू 15.4 व जोधपुर में 18.1 डिग्री पहुंचा तापमान
less than 1 minute read
Google source verification
माउंट आबू में पारा 11 डिग्री, गुलाबी सर्दी का अहसास

माउंट आबू में पारा 11 डिग्री, गुलाबी सर्दी का अहसास

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीती रात बादलों की आवाजाही के कारण रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे गिर गया, जिससे सुबह-सुबह गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 11 डिग्री पर पहुंचा। वहां अलसुबह सर्दी थी, जिसके कारण होटल में ठहरे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पंखें बंद कर कम्बल ओढऩे पड़े। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की हल्की आवाजाही के कारण रात में तापमान कम रहेगा।


सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का न्यूनतम तापमान है। सोमवार के मुकाबले करीब दो डिग्री तापमान नीचे आने से सुबह-सुबह हल्की ठण्डक का अहसास हुआ। सैर पर निकलने वाले लोगों को पहली बार सर्दी महसूस हुई। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सामान्य बना रहा। तपिश गायब हो गई। दोपहर में तापमान 34.7 डिग्री रहा। दिन में पंखे भी धीमी गति से चलाने पड़े। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में रात का तापमान 20.7 व दिन का 36.2 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 21.2 व अधिकतम 35.8 डिग्री मापा गया। चूरू में रात का पारा 15.4 व सीकर में 13 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग