9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICSI: कम्पनी सचिव में अवसर पर वेबीनार

ICSI News
less than 1 minute read
Google source verification
कम्पनी सचिव में अवसर पर वेबीनार

कम्पनी सचिव में अवसर पर वेबीनार

जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के जोधपुर चेप्टर द्वारा बुधवार को वेबिनार का आयोजन किया गया।
जोधपुर चेप्टर अध्यक्ष केशव राठी ने बताया कि ‘निर्माता कंपनी: सीएस के लिए सुनहरा अवसर’ वेबिनार का विषय रहा। इसमें लखनऊ चेप्टर के अध्यक्ष अतुल कुमार रावत मुख्य अतिथि थे। प्रेमनारायण त्रिपाठी मुख्य वक्ता रहे।
मुख्य वक्ता त्रिपाठी ने वेबिनार में निर्माता कंपनी को परिभाषित किया। उन्होंने निर्माता कंपनी से सम्बंधित निगमन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, प्रबंधन एवं शासन विधि, निदेशकों की संख्या, चयन विधि, निदेशकों की अयोग्यता, सदस्यता एवं मताधिकार इत्यादि को विस्तार में बताया। वेबिनार में जोधपुर चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ सदस्य अरुण मेहता, प्रवीण शर्मा, विमला रुपानी, उपाध्यक्ष राहुल रांका, कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि कम्पनी सचिव में अवसर पर समय समय पर विभिन्न वेबिनार का आयोजन किया जाता रहता है।वेबिनार का संचालन कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश सैनी एवं जय प्रकाश व्यास ने किया1

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग